नगर निगम जोन 3 स्वास्थ्य विभाग ने निरंतर 12 दिनों तक विषेष सफाई अभियान चलाकर राजातालाब के भीतर से 97 डम्पर जलकुुंभी निकालकर परिवहन करवाया

0 राजातालाब का स्वरूप विषेष जलकुंभी सफाई से बदला हुआ नजर आने लगा 0
रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 3 के स्वास्थ्य विभाग ने महापौर श्री एजाज ढेबर द्वारा विगत दिनों निरीक्षण के दौरान दिये गये कडे निर्देषों के तत्काल बाद विगत 24 मई से जोन 3 के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में आने वाले राजातालाब के भीतर से जलकुंभी निकालने का विषेष अभियान शुरू किया और अब तक 12 दिनों लगातार विषेष सफाई के माध्यम से राजातालाब के भीतर से 97 डम्पर मात्रा में जलकुंभी व गंदगी प्रतिदिन लगभग 50 सफाई मित्रों व विषेष मछुआरों की सहायता से दिनभर सफाई के बाद निकालकर परिवहन करवाया जा चुका है।
आज नगर निगम जोन 3 के जोन कमिष्नर श्री अरूण कुमार साहू ने राजातालाब पहुंचकर निगम जोन 3 स्वास्थ्य विभाग द्वारा करवायी जा रही विषेष जलकुंभी सफाई के महाभियान का प्रत्यक्ष अवलोकन जोन कार्यपालन अभियंता श्री चित्रसेन प्रधान, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री चंद्रषेखर श्रीवास्तव, स्वच्छता निरीक्षक श्री मोहम्मद सलीम खान की उपस्थिति में किया। जोन 3 कमिष्नर श्री साहू ने बताया कि नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर द्वारा विगत दिनों राजातालाब के निरीक्षण के दौरान राजातालाब को समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु पूरी तरह जलकुंभी व गंदगी से शत प्रतिषत मुक्त करवाने का निर्देष दिया है। महापौर के निर्देषानुसार जोन स्तर पर जोन 3 स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से विगत 24 मई 2020 से प्रतिदिन दिनभर राजातालाब की विषेष सफाई करवाकर तालाब के भीतर से जलकुंभी व गंदगी निकालने का क्रम सतत जारी है। मात्र 12 दिनों में जोन 3 स्वास्थ्य अमले ने 50 सफाई मित्रों व विषेषज्ञ मछुआरों की सहायता से 97 डम्पर जलकुंभी व गंदगी राजातालाब से बाहर निकालकर उसका परिवहन करवाया है। समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु राजातालाब में सफाई का अभियान अंतिम चरणों में है। सफाई अभियान को शीघ्र शत प्रतिषत पूर्ण करने के निर्देष दिये गये है।
