Uncategorized

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संरक्षा सेमिनार (safety seminar) का आयोजन किया गया.

Spread the love

रायपुर- 05 जून,2020/ Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws

आज दिनांक 05 जून,2020 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें ट्रेनों के परिचालन को लेकर रेल परिचालन से जुड़े विभागों के कर्मचारियों एवं सुपरवाइजरो , मंडल यातायात निरीक्षक, स्टेशन मास्टर , गार्ड एवं पॉइंट्समैन के लिए किया गया, इस संरक्षा संगोष्ठी में शंटिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां , गाड़ियों का सिक्योरिंग, ट्रैक मशीन परिचालन के लिए प्राधिकार एवं ट्रेन पासिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। रेल परिचालन की बारीकियों, नवीन जानकारियों को जाना।

    इस संरक्षा सेमिनार में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ.आर. सुदर्शन, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी आर.देवांगन संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर एवं कर्मचारियों को मिलाकर कुल 40 लोगो ने ऑनलाइन संरक्षा संगोष्ठी में भाग लिया।