Uncategorized

पीएमओ पहुंची सौम्या की शिकायत “जमीन और घर खरीदने पैसा कहा से आया जाँच हो”…एसडीएम रहते पद के दुरूपयोग का आरोप

रायपुर- मुख्यमंत्री सचिवालय में डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया की शिकायत पीएमओ और सीबीआई से की गई है। दुर्ग निवासी शेषनारायण शर्मा ने प्रधानमंत्री कार्यालय को लिखे पत्र में कहा है कि सचिव द्वारा अपने माता शांति देवी और सास आशामनी मोदी के नाम पर ठकुराइनटोला पाटन में जमीने और भिलाई के सूर्या अपार्टमेंट में मकान क्रमांक ए 21 एवं  फ्लैट खरीदी गई उन पैसो की जाँच होनी चाहिए। आखिर इतने पैसे कहा से आये।

पेशे से किसान शेष नारायण शर्मा ने शिकायत में गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत में बिल्डरों को फायदा पहुंचाने की बात कही गई गई है। शिकायत में कहा गया की सौम्या चौसरिया पाटन की एसडीएम रहते रायपुर जिले से लगे गांवो में बिल्डरों की जमीनों का डायवर्सन गलत तरिके से किया। जिससे बिल्डरों को फायदा हुआ था।

शिकायत की कॉपी शेषनारायण ने राज्यपाल छत्तीसगढ़, ईओडब्लू, मुख्यसचिव को भी भेजा है। शर्मा ने शिकायत 4 फरवरी 2020 को किया था पर सामने अभी आया है। सौम्या चौरसिया के निवास पर छापेमारी के बाद से सेक्रेटरी भूमिगत है। सेक्रेटरी का घर भी आयकर की टीम ने सील कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *