Sunday, October 18, 2026
छत्तीसगढ़ सरकारजुर्मरायपुर

हेलमेट अभियान की सफलता के बाद तेज रफ्तार वाहन चालकों पर यातायात पुलिस की अभियान कारवाही।

पहले ही दिन तेज रफ्तार चलाने वाले 120 से अधिक दो पहिया वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही।

यातायात रायपुर दिनांक 1 मार्च 2020 यातायात पुलिस द्वारा रायपुर द्वारा चलाए जा रहे हेलमेट अभियान कारवाही की अपार सफलता के बाद शहर के अंदर एवं बाहर तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले दुपहिया वाहन चालकों पर लगाम कसने यातायात पुलिस ने शुरू की अभियान कारवाही!
पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर, श्री आरिफ शेख के निर्देशानुसार यातायात पुलिस रायपुर द्वारा राजधानी रायपुर की यातायात को सुगम सुरक्षित बनाए जाने हेतु *पिछले एक माह से। बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले दुपहिया वाहन चालकों पर अभियान कारवाही चलाया जा रहा था। जिसके परिणाम स्वरूप 90 परसेंट वाहन चालकों के सिर पर हेलमेट दिखने लगा। इस अभियान की सफलता के पश्चात शहर के भीतर एवं बाहर लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों पर लगाम कसने यातायात पुलिस ने अगला अभियान शुरू किया।

इस अभियान के तहत आज दिनांक 1 मार्च 2020 को शहर के आठ दुर्घटना जन्य क्षेत्रों पर चेकिंग अभियान लगा कर तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले दुपहिया वाहन चालकों पर अभियान चलाया गया जिसके तहत 120 से अधिक वाहन चालकों पर मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया! यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

अपील दो पहिया वाहन चालकों से अपील है कि वे निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं वाहन संचालन के दौरान अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करें स्वयं सुरक्षित रहें एवं दूसरों को भी सुरक्षित रहने दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *