उदयपुर जनपद के प्रतिनिधियों ने साल्ही तथा परसा गांव में किया अदाणी फाउंडेशन के सी. एस. आर. परियोजनाओं का दौरा

सरगुजा: अदाणी फाउंडेशन द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए महिला सहकारी समिति मब्स (MUBSS) के माध्यम से चलाए जा रहे आय अर्जन मूलक परियोजनाओं का अवलोकन उदयपुर जनपद, ग्राम पंचायत, उदयपुर तथा सरगुजा ज़िला पंचायत के प्रतिनिधियों ने गुमगा, साल्ही एवं परसा गांव में किया।
इन पंचायत व जनप्रतानिधियों ने सैनिटरी पैड निर्माण, स्वच्छ पेय जल परियोजना जीवन अमृत, जैविक कृषि हेतु केंचुआ खाद निर्माण व शुद्ध मसाला पिसाई व पैकेजिंग इकाई का दौरा किया तथा इन उत्पादों के विपणन एवं बिक्री व्यापार श्रृंखला में जुड़ी करीब 100 महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त होने की वास्तविकता का अवलोकन करते हुए अदाणी फाउंडेशन के सार्थक प्रयास की सराहना भी की।
ग्राम पंचायत, उदयपुर जनपद अध्यक्ष श्रीमती भोजवंती ने इस दौरान कहा, “महिला सशक्तिकरण के लिए अदाणी फाउंडेशन के द्वारा किया गया यह प्रयास अति सराहनीय तथा अनुकरणीय है।”जबकि उदयपुर जनपद के समाजसेवी श्री सिद्धार्थ सिंह ने अदाणी फाउंडेशन सरगुजा के यूनिट सीएसआर हेड श्री राजेश रंजन से हुई वार्ता में कहा कि, “परसा ग्राम पंचायत को आदर्श जैविक कृषि ग्राम में परिवर्तित करने के अदाणी फाउंडेशन की पहल में परसा ग्राम पंचायत की जन भागीदारी अनुकरणीय है। परसा ग्राम पंचायत छत्तीसगढ़ का शायद पहला जैविक ग्राम होगा।”
इस परियोजना दौरे में उदयपुर जनपद की अध्यक्ष श्रीमती भोजवंती, उपाध्यक्ष श्री नीरज मिश्रा, ग्राम पंचायत, उदयपुर की सरपंच श्रीमती सोनश्री पैकरा, उपसरपंच श्री शेखर सिंहदेव, उदयपुर क्षेत्र के समाजसेवी व विधायक प्रतिनिधि श्री सिद्धार्थ सिंहदेव, सरगुजा ज़िला पंचायत सदस्य श्रीमती राधा रवि, बी. डी- सी. (उदयपुर) श्रीमती शांति राजवाड़े, बी. डी. सी. (साल्ही) श्रीमती रायमुनि, उदयपुर महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती विभा सिंह तथा उदयपुर विकास खंड के अन्य सम्मानित प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सभी आगंतुकों का स्वागत ग्राम पंचायत परसा के सरपंच श्री झल्लूराम, उपसरपंच श्री शिव कुमार यादव तथा पूर्व उपसरपंच श्री उमाशंकर यादव ने किया जबकि इस दौरे को सफल बनाने में मब्स की अध्यक्ष श्रीमती अमिता सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती वेदमती उइके तथा मार्केटिंग हेड श्रीमती रजनी श्रीवास्तव तथा अदाणी फाउंडेशन की ओर से श्री अनिल जायसवाल, श्री उमेन्द्र साहू तथा श्री विकास सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।
मब्स, अदाणी फाउंडेशन के निरंतर सहयोग से स्थापित एक स्वतंत्र समिति है जिससे जुड़ी 250 महिलाएँ अपने कौशल से विभिन्न आजीविका परियोजनाओं का संचालन करती हैं। सहकारी समिति के सदस्य सतत उत्पादन को भी बढ़ावा देते हैं और जिले के किसान क्लब द्वारा उगाये अनाज और सब्ज़ियों का विपणन करते हैं जिससे जिले के किसानों को फसल पर निश्चित आमदनी होती है। स्कूल के लिए मिड-डे मील बनाने में मब्स की महिलाएँ इन अनाजों और सब्ज़ियों का इस्तेमाल करती हैं जिससे ग्रामीण भारत के छात्रों की पोषण-सम्बन्धी ज़रूरतें पूरी होती हैं।
