Uncategorized

विभिन्न एक्सप्रेस गाडियों में अतिरिक्त स्थायी कोच की सुविधा।

Spread the love
 जिवराखन लाल उसारे रायपुर   रेलवे प्रशासन द्वारा उपलब्ध संसाधनों के तहत यात्रियों को कंफर्म सीट की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु गाडियों में अतिरिक्त कोचों का प्रावधान किया जा रहा है। इसी क्रम में यात्रियों की सुविधा हेतु विभिन्न गाडियों में स्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाये जा रहे हंै जिससे अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म सीट की सुविधा प्राप्त होगी।  विवरण इसप्रकार है- 

1 गाडी संख्या 12905/12906 पोरबंदर-हावडा-पोरबंदर एक्सप्रेस में 01 अतिरिक्त स्थायी एसी-3 कोच की सुविधा यात्रियों को पोरबंदर से 01 मार्च 2020 से तथा हावडा से 03 मार्च 2020 से प्राप्त होगी।
2 गाडी संख्या 22939/22940 हापा-बिलासपुर-हापा एक्सप्रेस में 01 अतिरिक्त स्थायी एसी-3 एवं 02 शयनयान कोच की सुविधा यात्रियों को हापा से 03 मार्च 2020 से तथा बिलासपुर से 05 मार्च 2020 से प्राप्त होगी।
3 गाडी संख्या 12993/12994 गांधीधाम-पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस में 01 अतिरिक्त स्थायी एसी-3 एवं 02 शयनयान कोच की सुविधा यात्रियों को गांधीधाम से 06 मार्च 2020 से तथा पुरी से 09 मार्च 2020 से प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *