Friday, July 24, 2026
Latest:
Uncategorized

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में झमाझम बारिश का पूर्वानुमान.. मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट ।

  • मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट ।

 3 Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws

FacebookTwitterWhatsAppShare

रायपुर — मानसून की दस्तक के बाद आज मानसून रायपुर पहुंच चुका है। बस्तर संभाग से प्रवेश करने के बाद आज मानसून अपने निर्धारित सामान्य तिथि से 3 दिन पहले ही रायपुर में दस्तक दी है। अगले 48 घंटे में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थिति बनी हुई है.

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के लिए राजधानी रायपुर सहित बस्तर, कोंडागांव ,सुकमा, दंतेवाड़ा ,बीजापुर ,कांकेर ,नारायणपुर, धमतरी ,बालोद, गरियाबंद और महासमुंद जिले में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, प्रदेश के सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कांकेर ,नारायणपुर ,राजनांदगांव ,दुर्ग, बालोद और धमतरी जिले में आने वाले 48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत इन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है और यह दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है। पूर्व पश्चिम डियर जॉन 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक 17 डिग्री उत्तर में स्थित है