Uncategorized

भारतीय मूल की अनमोल नारंग का गौरव, US सैन्य अकादमी में पहली से सिख लेफ्टिनेंट बनी, रचा इतिहास, परमाणु इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट पहली सिख महिला

By Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws

Share

दिल्ली वेब डेस्क / यह हमारे देश के लिए गौरव की बात है कि भारतीय मूल की अनमोल नारंग अमेरिकी सैन्य अकादमी से ग्रेजुएट होने वाली पहली सिख लेफ्टिनेंट बनी हैं | यह भारत के लिए इसलिए भी गर्व भरा पल है, क्योंकि अमेरिका के व्यापारिक ही नहीं बल्कि सैन्य मामलों में भी भारतवंशियों का योगदान झलक रहा है | अनमोल नारंग ने वेस्ट प्वाइंट से ग्रेजुएट होने के अपने सपने को पूरा कर इतिहास रच दिया है | उन्होंने कहा कि अपनी इस उपलब्धि को लेकर वे उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रही है |”

जानकारी के मुताबिक अनमोल नारंग का जन्म अमेरिका में हुआ | जबकि उनकी परवरिश जॉर्जिया के रोजवेल शहर में हुई | उन्होंने जॉर्जिया प्रौद्योगिकी संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री ली |

उसके बाद वेस्ट प्वाइंट में पढाई के लिए गईं जहां उन्होंने परमाणु इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की | अनमोल नारंग वायु रक्षा प्रणाली में अपना करियर बनाना चाहती हैं |

ये भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण का ग्राफ , शनिवार को दर्जन भर से ज्यादा जिलो में मिले 105 कोरोना पॉजिटिव मरीज ,अब एक्टिव केस 913

नारंग ने कहा कि “जॉर्जिया में मुझे घर से पूरा सपोर्ट मिला है | मैं खुश हूं कि अपने लक्ष्य तक पहुंच पाई हूं. मैं सिख अमेरिकियों को बताना चाहती हूं हम किसी भी क्षेत्र में करियर बना सकते हैं |”

अनमोल नारंग ने बताया कि उनके दादाजी भारतीय सेना में सैनिक थे, उनकी प्रेरणा से ही उन्होंने सेना में करियर बनाने की सोची थी | अपने परिवार के हवाई अड्डा, होनोलूलू में पर्ल हार्बर नेशनल मेमोरियल का दौरा करने के बाद वेस्ट प्वाइंट के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू की थी |

उधर एक अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने कहा कि अनमोल नारंग ओक्लाहोमा में बेसिक ऑफिसर लीडरशिप कोर्स पूरा करेंगी | इसके बाद उन्हें जनवरी में जापान के ओकीनावा में पहली पोस्टिंग के लिए भेजा जाएगा | जानकारी के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वेस्ट प्वाइंट में ग्रेजुएशन सेरेमनी में भाषण देंगे | इस दौरान वे अनमोल नारंग का परिचय भी देंगे |