खुद को एनजीओ कोऑर्डिनेटर बताते हुए शहीद अस्पताल प्रबंध से की दबंगई अस्पताल प्रबंधन ने की थाने में शिकायत।

एनजीओ की आड़ में दबंगई और ब्लैक मेलिग करने वाले दल्ली राजहरा निवासी मोहम्मद मिराज नामक व्यक्ति के खिलाफ शहीदअस्पताल प्रबंधक ने थाने सहित कलेक्टर एसपी एवं मुख्यमंत्री के पास लिखित में शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है शिकायत पत्र में प्रबंधक द्वारा आरोप लगाया गया है कि मोहम्मद मिराज द्वारा चिकित्सा कार्य में बाधा उत्पन्न की है साथ में अस्पताल का लाइसेंस रद्द कराने की धमकी भी दी है वह स्टाफ नर्स से अभद्रता पूर्वक व्यवहार भी किया है इतना ही नहीं एचआर एवं एडमिनिस्ट्रेशन अफिसर को धमकी देकर ब्लैकमेल कराने की कोशिश भी की है उक्त शिकायत के आधार पर दल्ली राजहरा पुलिस ने मोहम्मद मिराज के खिलाफ धारा 107 /16 के तहत कार्यवाही की है एचआर एंड एडमिनिस्टेशनऑफिसर त्रिलोचन साहू सहित प्रबंध कमेटी सदस्य कांतिलाल बघेल धनीराम मेश्राम कुलेश्वर रेखा देव एवं बिहारी लाल ठाकुर ने बताया कि मोहम्मद मिराज नामक व्यक्ति अपने आप को हेल्पिंग हूमन एनजीओ का को-ऑर्डिनेटर बताते हुए आए दिन अस्पताल के वार्ड में बगैर अनुमति घुसकर दबंगई करता है
