अदाणी फाउंडेशन के सी एस आर परियोजनाओं का अवलोकन करने पहुंचे अपर कलेक्टर, सरगुजा।

[6/16, 16:04] Ramjaswal: अदाणी फाउंडेशन के सी एस आर परियोजनाओं का अवलोकन करने पहुंचे अपर कलेक्टर, सरगुजा
बाज़ार में जैविक उत्पादों की मांग बढ़ने से किसानों की आय में भी वृद्धि होना तय है। इसी ध्यय के साथ ग्रामीण भारत में कृषि को मुनाफे का व्यवसाय बनाने की राह पर चल रही अदाणी फाउंडेशन की सी एस आर परियोजनाएं, अब सरकारी महकमे द्वारा भी सराही जा रही हैं। अपनी जैविक सोच के साथ विकसित हो रहे परसा ग्राम का दौरा करने पहुंचे सरगुजा जिला के अपर कलेक्टर श्री अमृत लाल ध्रुव ने भी अदाणी फाउंडेशन की इस कोशिश का खुलकर स्वागत किया था शुभकामनाएं दी।
सरगुजा जिला के परसा गांव में अदाणी फाउंडेशन के सी एस आर परियोनानाओं के अवलोकन के दौरान परसा ग्राम के उपसरपंच श्री शिव कुमार यादव व अन्य उपस्थित ग्रामीणों की उपस्थिति में अपर कलेक्टर श्री अमृत लाल ध्रुव ने कहा कि, “यह आश्चर्यपूर्ण किन्तु उत्साहवर्धक है कि सरगुजा जिला के सुदूर उदयपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत, परसा के समस्त ग्रामीणों ने जैविक खेती करने का निर्णय लिया है और उसके लिए जैविक खाद तथा जैविक कीटनाशकों का समुदाय स्तर पर निर्माण भी कर लिया है। इसके मार्गदर्शन के लिए अदाणी फाउंडेशन सराहना व बधाई का पात्र है। साथ ही, महिला सशक्तिकरण के लिए अदाणी फाउंडेशन द्वारा 250 महिलाओं की सहकारी समिति बनाकर उन्हें रोजगार से जोड़ने का भागीरथी प्रयास सराहनीय हैं।”
मैडम सनातन ज्यांगरे, एडिशनल कलेक्टर, सरगुजा ने इस सी एस आर परियोजना अवलोकन दौरा के दौरान अदाणी फाउंडेशन द्वारा विकसित सहभागिता पर आधारित महिला सहकारी समिति मॉडल की सराहना इसके सदस्यों के दीर्घकालिक सामाजिक व आर्थिक लाभ के लिए किया। उन्होंने अपर कलेक्टर श्री ध्रुव तथा तहसीलदार श्री अनिकेत के साथ गुमगा गांव में सेनेटरी पैड निर्माण इकाई, साल्ही गांव में छनित शुद्ध पेय जल परियोजना जीवन अमृत तथा परसा गांव में जैविक मॉडल फार्म, केचुआ खाद निर्माण इकाई, मसाला पिसाई व पैकेजिंग इकाई तथा महिला सहकारी समिति MUBSS (मब्स) के महिला उद्यमी संसाधन केंद्र का अवलोकन कर ग्रामीण लोगों के सतत विकास के लिए अदाणी फॉउंडेशन के द्वारा किये जा रहे सतत प्रयास की सराहना की।
उपरोक्त प्रशासनिक अधिकारियों के परियोजना विजिट पर अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड के श्री सिद्धार्थ रक्षित तथा अदाणी फाउंडेशन की ओर से परियोजना अधिकारी श्री उमेन्द्र साहू तथा श्री विकास सिंह ने भाग लिया।
मब्स, अदाणी फाउंडेशन के निरंतर सहयोग से स्थापित एक स्वतंत्र समिति है जिससे जुड़ी 250 महिलाएँ अपने कौशल से विभिन्न आजीविका परियोजनाओं का संचालन करती हैं। सहकारी समिति के सदस्य सतत उत्पादन को भी बढ़ावा देते हैं और जिले के किसान क्लब द्वारा उगाये अनाज और सब्ज़ियों का विपणन करते हैं जिससे जिले के किसानों को फसल पर निश्चित आमदनी होती है। स्कूल के लिए मिड-डे मील बनाने में मब्स की महिलाएँ इन अनाजों और सब्ज़ियों का इस्तेमाल करती हैं जिससे ग्रामीण भारत के छात्रों की पोषण-सम्बन्धी ज़रूरतें पूरी होती हैं।
: सुश्री सनातन जांगड़े एडिसनल डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट अम्बिकापुर द्वारा सेनेटरी पेड सेंटर का अवलोकन करते हुये अपर कलेक्टर श्री अमृत लाल धुव्र एवं तहसीलदार श्री अनिकेत द्वारा केंचुआ खाद इकाई का अवलोकन करते हुये।
