दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में विभिन्न विभागों में लगभग 788 महिलाएं कार्यरत हैं । जो विभिन्न पदों पर रहते हुए रेलवे के कार्यों को अंजाम देती है । रेल परिचालन में अपना सहयोग प्रदान करती हैं । यह महिलाएं भारतीय रेलवे में वरिष्ठ अधिकारी, कार्यालय अधीक्षक, क्लर्क ,लोको पायलट, टिकट कलेक्टर, टेकनिशियन ओ एच ई, सिग्नल एंड कोच एंड वैगन मेंटेनेंस के पदों पर कार्य करती हैं । साथ ही भारतीय रेलवे के सुरक्षा बल विभाग में लगभग 22 महिलाएं कार्य करती हैं, जो दिन-रात यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें सुरक्षा प्रदान करती हैं । चलती ट्रेनों में रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म में महिलाओं की विशेष सुरक्षा का ख्याल रखा जाता है ।
रेलवे सुरक्षा बल महिला निरीक्षकों एवं आरक्षको द्वारा एक तेजस्विनी व्हाट्स ऐप ग्रुप का भी संचालन किया जाता है । जो विशेष तौर पर ट्रेनों में सफर कर रही महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, तेजस्विनी व्हाट्स ऐप ग्रुप पर प्रकरण प्राप्त होते ही तत्परता से तुरंत उसका निदान किया जाता है, वर्ष 2019 में लगभग 24 प्रकरणों का निदान किया गया एवं 2018 में लगभग 61 प्रकरणों का निदान किया गया था । यह तेजस्विनी तेजस्विनी व्हाट्स ऐप ग्रुप 3 अप्रैल 2018 से संचालित है एवं सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है, यह रेलवे सुरक्षा बल की महिलाओं द्वारा सतत निगरानी में रहता है । इसके अतिरिक्त रेलवे सुरक्षा बल द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 182 सभी यात्रियों के बीच बहुत ही लोकप्रिय है । वर्ष 2019 -20 में सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 182 पर रायपुर मंडल मे लगभग 259 प्रकरण दर्ज कर उनका निदान किया गया
रेलवे सुरक्षा बल की महिलाओं ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए परिवार के उतरदायित्व को निभाते हुए रेलवे मे विशिष्ट कार्य किये है, जिसमें रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक डिटेक्टिव विंग भिलाई मे पदस्थ निशा खटानी द्वारा 2019 में 33 किलो गांजा पकड़ा गया जो लगभग ₹1,65,000 की लागत का था । साथ ही 6 प्रकरण यात्रियों का सामान चोरी करने वालों का दर्ज कर 07 आरोपियों को पकड़ा जो लगभग ₹ 52,600 की लागत का था । 4 प्रकरण दंड प्रक्रिया संहिता के तहत दर्ज किए एवं 01 चाइल्ड रेस्क्यू कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया । 11 प्रकरण अवैध रेल टिकट दलाली के दर्ज कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया इनसे एवं ₹ 11,74,540 की लागत के 769 टिकट पकड़े गए थे ।
इसी प्रकार असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर श्रीमती कुसुम वर्मा सेटलमेंट तथा ने 3 केस टिकट दलाली के दर्ज कर लगभग ₹58,323 के 46 टिकट पकडे रेलवे सुरक्षा बल में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक ए.नरसम्मा, आरक्षक सीमा जोशी, कविता ने लगभग 16 बच्चों का रेस्क्यू कर उनके अभिभावकों एवं चाइल्ड लाइन को सुपुर्द किया ।
The right way to seek out magnificent Chinese public?
China is a nation of mystery, ceremony, and traditions. It is history abounds with struggles and achievements. Oriental people are exceptional and engaging in the identical time. It is hardly surprising that a photo of a Oriental girl could be very recognizable.