Uncategorized

धमतरी : प्रभारी मंत्री श्री लखमा ने किया जिला पंचायत उपाध्यक्ष कार्यालय का उद्घाटन

Spread the love

धमतरी , 17 जून 2020

प्रदेश के वाणिज्यिक कर (आबकारी), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज दोपहर 12.30 बजे अपने धमतरी प्रवास के दौरान जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री नीशु चंन्द्राकर के नवीन कक्ष का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने उपाध्यक्ष श्री चन्द्राकर को शुभकामनाएं देते हुए जनप्रतिनिधि के तौर पर आम जनता की समस्याओं को शासन के समक्ष बेहतर ढंग से रखने की शुभकामनाएं दी। इस दौरान नगरपालिक निगम धमतरी के महापौर श्री विजय देवांगन, श्री शरद लोहाना, श्री मोहन लालवानी सहित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनवानी एवं जिला पंचायत सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी.राजभानू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धमतरी श्री मनीष मिश्रा इत्यादि मौजूद रहे।