तेज रफ्तार चलाने वाले 80 , बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले 320, रॉन्ग साइड वाहन चलाने वाले 90 से अधिक दो पहिया वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही।

jiwrakhan lal ushare cggrameen news
यातायात रायपुर दिनांक 03 मार्च 2020 यातायात पुलिस द्वारा रायपुर द्वारा चलाए जा रहे हेलमेट अभियान कारवाही की अपार सफलता के बाद शहर के अंदर एवं बाहर तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले दुपहिया वाहन चालकों पर लगाम कसने यातायात पुलिस ने शुरू की अभियान कारवाही!
पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर, श्री आरिफ शेख के निर्देशानुसार यातायात पुलिस रायपुर द्वारा राजधानी रायपुर की यातायात को सुगम सुरक्षित बनाए जाने हेतु *पिछले एक माह से। बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले दुपहिया वाहन चालकों पर अभियान कारवाही चलाया जा रहा था। जिसके परिणाम स्वरूप 90 परसेंट वाहन चालकों के सिर पर हेलमेट दिखने लगा। इस अभियान की सफलता के पश्चात शहर के भीतर एवं बाहर लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों , बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालन एवं रॉन्ग साइड वाहन चलाने वाले के विरुद्ध यातायात पुलिस ने अगला अभियान शुरू किया।
इस अभियान के तहत आज दिनांक 03 मार्च 2020 को शहर के आठ दुर्घटना जन्य क्षेत्रों पर चेकिंग अभियान लगा कर *तेज रफ्तार, रॉन्ग साइड एवं बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाने वाले दुपहिया वाहन चालकों पर अभियान चलाया गया जिसके तहत *490 से अधिक वाहन चालकों पर मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही कर 02 लाख 90 हजार रुपए समन शुल्क* परिसमन की गई,
अपील:- यातायात पुलिस रायपुर आम नागरिकों से अपील करती है कि वाहन संचालन के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहे दूसरों को सुरक्षित रखें।
