कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क, साबून और पम्पलेट का वितरण से कर रहें जागरुक.

अम्बिकापुर, 18 जून 2020। अंबिकापुर जिला मुख्यालय से लगे ग्राम मेण्ड्राकला में छत्तीसगढ जन जागृति सेवा समिति द्वारा आज कोरोना संक्रमण जागरुकता अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर ग्राम पंचायत मेण्ड्राकला की सरपंच सुमीत्रा देवनंदन तिर्की, सर्व यादव समाज के अध्यक्ष आनंद सिंह यादव एवं संरक्षक कृष्ण कुमार शर्मा के अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरुकता अभियान में ग्रामवासियों को मास्क, पम्पलेट, साबून का वितरण कर कोरोना संक्रमण के प्रति जागरुक किया जा रहा है।
ग्राम गढ़ईपारा के मजदूरों एवं गरीब परिवारों के सदस्यों को भी मॉस्क, साबून, पम्पलेट का वितरण किया गया। पाम्पलेट के माध्यम से लोगों को जागरुक करने संदेश दिया जा रहा है कि सर्दी, खांसी, बुखार जैसे कोई भी लक्षण नजर आए तो नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर या स्वास्थ्य कर्मी से मिले । जरुरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने और दूसरे व्यक्ति से बात करते समय आपस में दो मीटर की दूरी बनाए रखें । समय समय पर सेनेटाइजर का उपयोग व साबून से हाथ धोना जरुरी है। सामाजिक संस्था जन जागृति सेवा समिति ने लोगों से आंख, नांक और मुंह को हाथों से बार-बार न छूने, सार्वजनिक स्थानों पर न थूंके, खांसी, बुखार अनुभव हो तो किसी अन्य व्यक्ति के निकट संपर्क में न रहें| इनमें से कोई भी लक्षण होने पर स्टेट हेल्पलाइन नंबर ( 011-23978046) और सामाजिक संस्था के सदस्यों का मोबाइल नम्बर-7067277032 पर संपर्क कर जरुरी सहायता ले सकते हैं।
जन जागृति सेवा समिति के प्रांतीय सचिव सुरेन्द्र यादव ने बताया सरगुजा जिले में रेड जोन घोषित होने के बाद कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने से रोकने के लिए जिले के सभी विकासखण्डों में निःशुल्क जन सेवा चिकित्सा शिविर के माध्यम से लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर लोगों को इलाज से संबंधित जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। जन सेवा चिकित्सा शिविर के माध्यम से समिति के सदस्यों द्वारा कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करने जिले के विकासखण्ड अंबिकापुर, उदयपुर, सीतापुर, बतौली, लुण्ड्रा, लखनपुर के गांव में सप्ताह में एक दिन रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
लॉकडाउन की वजह से पिछले 2 महीने शिविर का आयोजन स्थगित कर दिया गया था जिसे फिर से शुरु किया जा रहा है। श्री यादव ने बताया कि प्रत्येक शिविर में लगभग 60 से 70 लोगों का निशुल्क इलाज डॉक्टरों द्वारा किया जाता है। सभी ब्लॉक के चयनित ग्रामों में एक दिवसीय शिविर लगाकर लोगों को स्वासथ्य के प्रति विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाती है। इस जागरुकता अभियान को लेकर समिति के की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती प्रभा सिंह यादव ने कहा, स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता से ही बीमारियों से बचाव हो सकता है। इस दौरान प्रांतीय सचिव सुरेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष कलम विश्वकर्मा, सचिव संजय दास, अजय दास, श्यामा शंकर ठाकुर, रामदुलार यादव, संतोष यादव, शीगु पण्डा, मनस राजवाड़े, ललीता विश्वकर्मा, सुनैना विश्वकर्मा एवं ग्राम के अन्य लोग उपस्थित थे।
—///—
