Uncategorized

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नवा छत्तीसगढ़ सदन का किया ऑनलाईन शिलान्यास : नई दिल्ली के द्वारका में बनेगा नवा छत्तीसगढ़ सदन.

Spread the love


रायपुर, 19 जून 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से नई दिल्ली स्थित द्वारका में बनने वाले नवा छत्तीसगढ़ सदन का ऑनलाईन शिलान्यास किया। नवा छत्तीसगढ़ सदन का निर्माण नई दिल्ली के सेक्टर-13 द्वारका में 60 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से कराया जाएगा। इस सदन के निर्माण के लिए 43 हजार 803 वर्गफीट भूमि 22.50 करोड़ रुपए में क्रय की गई है। नवा छत्तीसगढ़ सदन में 10 स्यूट रूम, 67 कमरे, डायनिंग हॉल एंड वेटिंग सहित मीटिंग हॉल और कर्मचारियों के लिए आवासीय टावर का निर्माण किया जाएगा।     इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव श्री आर.पी. मंडल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री श्री सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन श्री मनोज पिंगुआ, सचिव लोक निर्माण विभाग श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव पर्यटन श्री पी. अंबलगन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी, मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव सुश्री सौम्या चौरसिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।