दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल रेल परिचालन में महिलाओ का महत्वपूर्ण स्थान.

jwrakhan lal ushare cggrameen nëws
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में विभिन्न विभागों में लगभग 788 महिलाएं कार्यरत हैं । जो विभिन्न पदों पर रहते हुए रेलवे के कार्यों को अंजाम देती है । रेल परिचालन में अपना सहयोग प्रदान करती हैं । यह महिलाएं भारतीय रेलवे में वरिष्ठ अधिकारी, कार्यालय अधीक्षक, क्लर्क ,लोको पायलट, टिकट कलेक्टर, टेकनिशियन ओ एच ई, सिग्नल एंड कोच एंड वैगन मेंटेनेंस के पदों पर कार्य करती हैं ।
रेल परिचालन में अहम भूमिका निभाने मे अग्रणी दुर्ग स्टेशन पर कार्यरत श्रीमती एस. ललिता यह 2001 से रेलवे मे अपनी सेवाए दे रही है यह स्टेशन अधीक्षक के पद पर कार्यरत है स्टेशन अधीक्षक का काम बहुत चैलेंजिंग होता है तीनों शिफ्ट में ड्यूटी करना करती है, यहाँ पुरुष और महिला का काम समान होता है । इन्हें पैनल ऑपरेशन,लाइन क्लियर ड्यूटी, गेट क्लोज़िंग-ओपेनिंग दुर्ग इंटरचेंज पॉइंट होने के कारण रायपुर कंट्रोल एवं नागपुर कंट्रोल , एरिया कंट्रोलर 3-3 कंट्रोलर के साथ-साथ सामंजस्य बनाना होता है । गाड़ियों का आगमन-प्रस्थान बताना एवं डाटा कंप्यूटर में फीड करना अनेको फोन अटेंड करना, स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के लोको पायलट-गार्ड के साथ सामंजस्य बनाना, यात्रिगण भी की अपनी समस्याओं को लेकर आते है उनका निराकरण करती है हर तीन साल में 20 दिन रेफ्रेशर कोर्स के लिए परिवार को छोड़कर रेलवे ट्रेनिंग सेंटर जाना होता है सेफ्टी के साथ गाड़ियों का सुरक्षित परिचालन करना प्रमुख धेय्य होता है एस. ललिता रेलवे की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए घर परिवार के सदस्यों -बच्चों को जरूरतें पूरी करना बहुत ही सामंजस्य के साथ करती है हर काम खुश होकर करती हैं इसलिए हमेशा खुश रहती हैं ।
श्रीमती शुभ्रा साहू मुख्य गाड़ी लिपिक दुर्ग स्टेशन पर कार्यरत हैं यह रेलवे में 2011 से अपनी सेवाएं दे रही हैं यह गार्ड मस्टर, रोस्टर गार्ड टिकट पोस्टिंग, गार्ड मासिक फिगर, आरएमएस रिपोर्ट , यार्ड का रोस्टर एवं ऑफिस कार्य, यार्ड पोजीशन लेती हैं।
सुश्री आरती सिंह ऑपरेटिंग विभाग ने पोर्टर के पद पर नियुक्त हैं एवं पोर्टर के पद पर रहते हुए इन्हें पॉइंट चेक करना, सिग्नल एक्सचेंज करना,.कपलिंग काटना एवं जोड़ने का कार्य करना होता है । यह रेलवे में अपने पिता के स्थान पर अनुकंपा नियुक्ति पर आई है एवं पिता से रेलवे के कार्य के प्रति काफी प्रेरित रही पिता को कार्य करते देख देखते हुए रेल का काफी कार्य सीखा यह बिल्हा स्टेशन एवं बिल्हा गेट पर अपनी सेवाएं दे रही हैं । पुष्पा यादव पॉइंट्समैन का कार्य बी एम वाय मे कार्य कर रही है ।
