उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में 01 लाख 50 हजार बीपीएल राशनकार्ड धारियों को मिलेगा निःशुल्क अरहर दाल
उत्तर बस्तर कांकेर 26 जून 2020 Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws
राज्य शासन द्वारा कांकेर जिले को 1505 क्विंटल अरहर दाल का आबंटन दिया गया है, जिसे जिले के 01 लाख 50 हजार 500 बीपीएल राषन कार्डधारियों को प्रति कार्ड एक-एक किलो के मान से निःषुल्क वितरण किया जायेगा। खाद विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंतागढ़ विकासखण्ड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 15 हजार 135 बीपीएल राषन कार्डधारियों को 151 क्विंटल 35 किलो ग्राम अरहर दाल का निःषुल्क वितरण किया जायेगा। इसी प्रकार कांकेर विकासखण्ड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 22 हजार 678 बीपीएल राषनकार्ड धारियों को 226 क्विंटल 78 किलो ग्राम, कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 37 हजार 10 राषन कार्डधारियों को 370 क्विंटल 10 किलो ग्राम, चारामा विकासखण्ड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 21 हजार 602 बीपीएल राषन कार्डधारियों को 216 क्विंटल 02 किलो ग्राम, दुर्गूकांदल विकासखण्ड के 13 हजार 444 राषन कार्डधारियों को 134 क्विंटल 44 किलो ग्राम, नरहरपुर विकासखण्ड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 22 हजार 103 बीपीएल राषनकार्ड धारियों को 221 क्विंटल 03 किलो ग्राम और भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के 18 हजार 623 बीपीएल राषनकार्डधारी परिवारों को 186 क्विंटल 23 किलो ग्राम अरहर दाल का निःषुल्क वितरण किया जायेगा।
