Uncategorized

जरा बच के, शादी के दो दिन बाद कोरोना ने ले ली दूल्हे की जान, शादी में शामिल मेहमान सकते में, जाँच में 95 मेहमान कोरोना पॉजिटिव, एक सैकड़ा से ज्यादा की जाँच रिपोर्ट आना बाकि, सभी को आइसोलेशन में रहने के निर्देश

Spread the love

मुख्य ख़बरNEWS

Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëwsLast updated Jun 30, 2020

Share

पटना वेब डेस्क / सरकार और स्थानीय प्रशासन लोगो को लगातार आगाह कर रहा है कि विवाह में कतई 50 लोगों से ज्यादा लोग ना शामिल हो | यही नहीं सोशल डिस्टेंसिंग और मेडिकल गाइडलाइन का पालन करे | लेकिन कई लोग इन निर्देशों की धज्जियाँ उड़ाने में पीछे नहीं है | हालाँकि वो इसका नुकसान भी उठा रहे है | ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना का है | यहाँ के एक गांव में हुई शादी मेहमानों पर तो भारी पड़ी ही लेकिन इसके चलते दूल्हे की जान भी चले गई |

दरअसल शादी के दौरान मेहमानों के बीच कोरोना भी मौजूद था | जाने अनजाने में दूल्हा और उसके कई परिजन इसकी चपेट में आये थे | शादी के बाद मेहमानों की रवानगी शुरू होते ही दूल्हे की तबियत अचानक बिगड़ गई | उसमे कोरोना के लक्षण पाए गए थे | शादी के दो दिन बाद दूल्हे को इलाज के लिए एम्स में भर्ती करने ले जाया जा रहा था | लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया | यह खबर लगते ही शादी में शामिल लोगों की नींद उड़ गई | प्रशासन ने सभी को अलर्ट किया और आइसोलेशन में जाने के निर्देश दिए है |

इस दौरान जाँच हुई और पहली ही खेप में शादी में शामिल हुए 90 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शादी करने के दो दिन बाद 30 साल के दूल्हे की मौत से गांव में मातम पसरा है | बताया जाता है कि दूल्हा गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। हालांकि कोविड-19 का परीक्षण किए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया जबकि वह सिम्पटोमैटिक था। प्रशासन का कहना है कि कोविड-19 के लक्षण दिखने के बावजूद शादी करना परिवार द्वारा दिशानिर्देशों का बड़े पैमाने पर किया गया उल्लंघन है।

पटना के जिला प्रशासन ने पालीगंज गांव में दूल्हे की मौत के बाद शादी में शामिल सभी लोगों को फ़ौरन अपना मेडिकल टेस्ट कराने बारे में सूचना भेजी है | प्रशासन ने दूल्हे की मौत के बाद दुल्हन समेत इस जोड़े के रिश्तेदारों का परीक्षण किया है | पालीगंज गांव पटना से 50 किलोमीटर दूर है। बताया जाता है कि शादी समारोह में शामिल होने वाले 15 लोग पहले दौर में कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रशासन ने फ़ौरन सभी लोगों की पहचान शुरू की | कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में सोमवार को 95 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में पाए गए | हालाँकि दुल्हन निगेटिव मिली है। यह बिहार का पहला ऐसा मामला है जिसमें वायरस का इतने बड़े स्तर पर फैलाव हुआ है।

ये भी पढ़े : देश के इन छह राज्यों में है 73 प्रतिशत कोरोना के केस, 86 फीसदी मौत भी यहीं हुई , उधर महाराष्ट्र में 31 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन

यह भी बताया जा रहा है कि दूल्हे की मौत की सूचना उसके परिजनों ने प्रशासन को नहीं दी थी | नतीजतन पटना प्रशासन ने दूल्हे का परीक्षण नहीं किया | उधर प्रशासन को सूचना देने से पहले ही परिजनों ने दूल्हे का अंतिम संस्कार कर दिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार 30 साल का दूल्हा 12 मई को शादी के लिए अपने गांव दीहपाली पहुंचा था। इस दौरान उसके अंदर कोविड-19 के लक्षण पनपने लगे लेकिन उसके परिवार ने शादी को न टालने का फैसला लिया। शादी के दो दिन बाद उसकी हालत बिगड़ गई और पटना एम्स ले जाते समय उसकी मौत हो गई। फ़िलहाल पॉजिटिव पाए गए कई और मरीज गंभीर बताये जा रहे है |