मध्यप्रदेश में शिवराज कैबिनेट का विस्तार , सिंधिया समर्थकों को मिला मौका , 20 कैबिनेट और 8 राज्य मंत्री ने ली शपथ , जानिए कौन बना कैबिनेट मंत्री और किसे मिला राज्यमंत्री का पद
Byjiwrakhan lal Ushare cggrameen nëwsLast updated Jul 2, 2020

भोपाल / मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चौथे कार्यकाल के पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया | इस दौरान कुल 28 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, जिसमें भाजपा के 16, सिंधिया के 9 समर्थक और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए 3 नेता शामिल हैं | कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिरने के बाद जब शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब कुछ ही मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था |

गुरुवार को कुल 28 मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें 20 कैबिनेट मंत्री, 8 राज्य मंत्री शामिल हैं. इनमें गोपाल भार्गव, विजय शाह, यशोधरा राजे सिंधिया समेत कई बड़े नेता शामिल रहे | नई सरकार बनने के बाद ये पहला मंत्रिमंडल विस्तार है, जिसमें कांग्रेस से भाजपा में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों की छाप दिखी. शपथ ग्रहण में खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे |
कैबिनट मंत्री
गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहू लाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह, एदल सिंह कंषाना, बृजेंद्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसौदिया(संजू भैया), प्रद्युमन सिंह तोमर, प्रेम सिंह पटेल, ओमप्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, अरविंद भदौरिया, डॉ. मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग, राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव |
राज्यमंत्री
भरत सिंह कुशवाह, इंदर सिंह परमार, रामलेखावन पटेल, राम किशोर कांवरे, बृजेंद्र सिंह यादव, गिर्राज दंडौतिया, सुरेश धाकड़, ओपीएस भदौरिया
