छत्तीसगढ़ सरकारजुर्मरायपुर

CM की एसपी को चेतावनी के बाद डीजीपी भी आए हरकत में, जारी किया निर्देश… अवैध शराब बिकी तो थाना प्रभारी होंगे सस्पेंड, SP पर भी गिरेगी गाज

Spread the love

EXCLUSIVEBy Jiwrakhan lal ushare cggrameen nëws Last Updated Mar 5, 2020

रायपुर 5 मार्च 2020। विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के बाद डीजीपी डीएम अवस्थी ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि किसी भी जिले में अवैध शराब की बिक्री और सट्टा का मामला सामने आने पर पर तत्काल संबंधित थाना प्रभारी को निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित एसपी भी जिम्मेदार होंगे।

Watsapp

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में अवैध शराब की बिक्री और सट्टा पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आज विधानसभा में भी मुख्यमंत्री बघेल ने उक्ताशय की बात कहते हुए पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी तय करने की बात कही। डीजीपी अवस्थी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अवैध शराब की बिक्री, उत्पादन और सट्टा के मामले सामने आने पर तुरंत कड़ी कार्रवाई करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने संबंधित थाना प्रभारी पर निलंबन की कार्रवाई करते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *