Uncategorized

9 जुलाई से खुलेगा हाई कोर्ट महाधिवक्ता कार्यालय*08-Jul-2020

Spread the love
STATE NEWS

*9 जुलाई से खुलेगा हाई कोर्ट महाधिवक्ता कार्यालय* 5 जुलाई को हाईकोर्ट के महाधिवक्ता कार्यालय में 1 कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बीमारी के फैलाव से बचाने के लिए हाई कोर्ट को 10 जुलाई तक बंद करने का निर्णय लिया गया था – डॉक्टरों की टीम द्वारा संबंधित कार्यालय के सभी लॉ ऑफिसर्स एवं कर्मचारियों का करोना टेस्ट करने के बाद मिली रिपोर्ट के अनुसार चार अन्य कर्मचारियों के करोना पॉजिटिव मिलने एवं अन्य सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा ने हाई कोर्ट के कार्य प्रभावित ना हो इसलिए महाधिवक्ता कार्यालय को शुरू करने के निर्देश जारी किए साथ ही सभी को कोरोनावायरस से बचने के लिए शासन की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करने के भी निर्देश दिए गए हैं | उच्च न्यायालय के महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा ने इस बात की पुष्टि की है| बिलासपुर से मनु मानिकपुरी की रिपोर्ट