छत्तीसगढ़ : संसदीय सचिव, निगम मंडल, आयोग की सूची लेकर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम दिल्ली रवाना, राहुल गांधी से चर्चा के बाद ऐलान जल्द
July 9, 2020 Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws

छत्तीसगढ़। रायपुर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम संसदीय सचिव के नामों की सूची लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं। मरकाम दिल्ली में राहुल गांधी से भी मुलाकात कर आलाकमान से सूची को लेकर मशविरा करेंगे।
संसदीय सचिवों की सूची में 6-7 विधायकों के नाम शामिल होने की बात सामने आ रही है। वहीं निगम मंडल, आयोग के नामों की सूची को लेकर भी मरकाम और पीएल पुनिया राहुल गांधी से चर्चा करेंगे।
बता दें मरवाही उपचुनाव से पहले कांग्रेस संसदीय सचिवों और निगम मंडल, आयोग में शामिल लोगों के नामों का ऐलान कर सकती है। इसका फायदा उन्हें चुनाव में मिल सकता है। आलाकमान से मिलकर नामों का जल्द ऐलान किया जा सकता है।
