Uncategorized

रिलाएबल वेलफेयर फाउंडेशन संस्था के द्वारा प्रेस क्लब रायपुर को किया गया सेनिटाइज़ ।

Spread the love

  Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws

FacebookTwitterWhatsAppShare

रायपुर, 09 जुलाई 2020 — आज रिलाएबल वेलफेयर फाउंडेशन (गैर सरकारी संस्था) के द्वारा प्रेस क्लब, रायपुर की बिल्डिंग को संस्था द्वारा सेनिटाइज़ किया जा रहा है चूँकि कोरोना के दौरान भी हमारे पत्रकार और फोटोग्राफर साथियो के द्वारा दिनरात समाज हित में कार्य किया जा रहा है जिसके फलस्वरूप देश  और प्रदेश की आम जनता को समाचार पत्रों और न्यूज़ चैनल के माध्यम से सूचनाय प्राप्त होती है। हमारे पत्रकार साथी और फोटोग्राफर एक सैनिक की तरह लगातार काम कर रहे है,जिसे देखते हुए हमारी संस्था द्वारा प्रेस क्लब परिसर को सेनिटाइज़ किया जा रहा है, जिससे हमारे पत्रकार साथी कोरोना  महामारी से बच सके।

संस्था  के संरक्षक आशीष तिवारी, अध्यक्ष राखी सोनवानी, सदस्य संजय साहू, कश्फी सिद्दीकी, प्रतीक  सेंगर व संस्था के प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अशीत बोरकर इस दौरान प्रेस क्लब में उपस्थित रहे।मीडिया  प्रभारी अशीत बोरकर ने बताया की संस्था के संरक्षक आशीष तिवारी द्वारा पूर्व में भी प्रेस क्लब परिसर में प्रेस क्लब के सदस्यों को मास्क व सेनिटाइज़ की बोतल वितरित की गई थी।FacebookTwitterWhatsAppShare