Uncategorized

चोरी के ट्रक के पार्ट्स के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

//प्रेस विज्ञप्ति//
चोरी के ट्रक के पार्ट्स के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार
 थाना उरला क्षेत्रांतर्गत मेटल पार्क में ट्रक के पार्ट्स आटो में रखकर बिक्री करने हेतु कर रहे थे ग्राहक की तलाश।
 मुखबीर की सूचना पर की गई कार्यवाही।
 आरोपियों द्वारा बाहर से आने वाले ट्रक के चालकों से क्रय किया गया है चोरी के ट्रक का पार्ट्स एवं लोहे का अन्य सामान।
 आरोपियों के कब्जे से ट्रक के पार्ट्स चेचिस, पट्टा, शाॅकब एवं अन्य लोहे का सामान किया गया जप्त।
 जप्त मशरूका की कीमत है लगभग 15,000/- रूपये।
 आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आटो वाहन को भी किया गया है जप्त।
 आरोपियों के विरूद्ध थाना उरला में धारा 41(1$4) जा.फौ./379 भादवि. के तहत् किया गया है अपराध पंजीबद्ध।
विवरण – दिनांक 10.07.2020 को थाना उरला पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मेटल पार्क के पास कुछ व्यक्ति आटो में ट्रक का पार्ट्स रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी उरला द्वारा एक टीम बनाकर उक्त स्थान पर जाकर आटो व व्यक्तियों को चिन्हांकित किया जाकर उनसे पूछताछ किया गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम सूर्या सिंह मरावी, अजय प्रसाद एवं देव सिंह पैकरा साकिनान खमतराई रायपुर का होना बताया। टीम द्वारा आटो की तलाशी लेने पर आटो में ट्रक के पार्ट्स चेचिस, पट्टा, शाॅकब एवं अन्य लोहे का सामान होना पाया गया। उक्त ट्रक के पार्ट्स के संबंध में वैध दस्तावेज या किसी प्रकार की अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उनके द्वारा गोलमोल जवाब देकर पुलिस टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था एवं उनके द्वारा उक्त पार्ट्स के संबंध में किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त ट्रक के पार्ट्स को बाहर से आने वाले ट्रक के चालकों से क्रय करना बताया गया। जिस पर आरोपियों के कब्जे से चोरी के ट्रक के पार्ट्स चेचिस, पट्टा, शाॅकब एवं अन्य लोहे का सामान कीमती लगभग 15,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त आटो वाहन को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना उरला में 41(1$4)/379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी

  1. सूर्या सिंह मरावी पिता हरिहर मरावी उम्र 27 साल निवासी सांईं बाबा रोड लाईंस ट्रांसपोर्ट नगर
    रावाभाठा थाना खमतराई रायपुर।
  2. अजय प्रसाद पिता मोतीलाल प्रसाद उम्र 30 साल निवासी न्यू गोंदवारा थाना खमतराई रायपुर।
  3. देव सिंह पैकरा पिता बलराम पैकरा उम्र 30 साल निवासी बजरंग चैक रावाभाठा थाना खमतराई
    रायपुर।