Uncategorized

अदाणी फाउंडेशन ने किया वन महोत्सव सप्ताह का आयोजन

Spread the love

रायपुर – तिल्दा । रायपुर एनर्जन लिमिटेड रैखेदा व अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से वन महोत्सव सप्ताह का आयोजन किया गया। इसके तहत 1 जुलाई से 7 जुलाई तक वृक्षारोपण व वन सुरक्षा पर आधारित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। इस दौरान अदाणी फाउंडेशन द्वारा अपने संयंत्र के समीप आने वाले चार अलग अलग विद्यालयों में नक्षत्र वाटिका तथा नवग्रह वाटिका के रूप में पौधा रोपण किया गया।

विद्यालय परिसर के अंदर वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य विद्यालयीन छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाना एवं वन सम्पदा की रक्षा हेतु छात्रों को प्रेरित करना था। हम सभी जानते हैं कि भारतीय संस्कृति और परम्परानुसार प्राचीन समय से ही पेड़ पौधों को देवी देवताओं के रूप में पूजा जाता रहा है। हमारे यहां शुरू से ही ऐसी मान्यता रही है पेड़-पौधों की पूजा व उनकी रक्षा करने से प्रकृति पर पड़ने वाले कुप्रभावों था इनमें विलासरत जीव-जंतुओं व मानव प्राणी की रक्षा की जा सकती है। इसी प्रकार हर पेड़ पौधे को किसी न किसी देवी देवता का प्रतीकात्मक नाम देकर, लोग वनों की रक्षा करते आए हैं। इन्ही बातों की ओर ध्यान केंद्रित कराने हेतु विद्यालय प्रांगण में नक्षत्र वाटिका व नवग्रह वाटिका निर्माण किया गया, ताकि इन पेड़-पौधों का रख रखाव करके, समाज में सुख-शांति बरकरार रखी जा सके।

इस प्रकार प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से पर्यावरण कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत चिचोली, तारा शिव, खमरिया एवं रैखेदा के सरपंच, पंच एवं अन्य गणमान्य का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान में संयंत्र प्रबंधन की ओर से श्री पीयूष वस्तानी (GM-TCD), संदीप मिश्रा (AGM-MTP), विवेक पाठक (DGM-IR), मुकुल पटवर्धन (AGM-Operation), किशोर राउत (AGM), सतीशंकर दुबे (Sr Manager), समीरण विश्वास (Manager), अतुल कुमार गुप्ता (CSR-Head) एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।