Uncategorized

भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न

Spread the love

परिचय सम्मेलन 2019 में हमारे रायपुर के प्रभारी मंत्री माननीय रविन्द्र चौबे के द्वारा घोषित 25 लाख रु की स्वीकृत राशि के भूमि पूजन का कार्यक्रम दिनाँक 16-07-20 दिन गुरुवार को स्थान माँ परमेस्वरी भवन सत्यमविहार कालोनी रायपुरा रायपुर में रखा गया था इसका भूमि पूजन एवं लोकार्पण माननीय गिरीश देवांगन जी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ खनिज विकाश निगम ,जिला अध्यक्ष ईस्वरलाल देवांगन जी ,जिला संरक्षक श्री मेघनाथ देवांगन जी और श्री सुखदेव देवांगन जी ,महिला जिला अध्यक्ष रेणु देवांगन जी,महिला प्रदेश अध्यक्ष किरण देवांगन जी, जनपद पंचायत आरंग और प्रदेश युवा देवांगन समाज अध्यक्ष खिलेस्वर देवांगन जी ,युवा शक्ति प्रदेश अध्यक्ष चन्दू देवांगन जी के कर कमलों से सम्पन्न हुआ

इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप देवांगन जी के सहमति से और सर्व सम्मति से जिला अध्यक्ष श्री ईस्वरलाल देवांगन जी ने अपने विषेशाधिकार का प्रयोग करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु श्री चन्द्रभान देवांगन जी को जिला उपाध्यक्ष एवं मनोहर देवांगन को जिला सह सचिव के पद पर नियुक्त किया गया

इसी दौरान देवांगन युवा शक्ति छत्तीसगढ़ की ओर से श्री गिरीश देवांगन के हाथों श्रीमती रेणु देवांगन और टिकरापारा मण्डल को लाकडाउन के दरमियान भूखे गरीबो को गर्म खाना खिलाने के लिए , जिला देवांगन समाज रायपुर को मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख रु की सहयोग राशि भेट करने ,चन्दू देवांगन को सर्व प्रथम मास्क वितरण कर समाज मे जागृति लाने के लिए और मनोहर देवांगन को मास्क वितरण, गरीबो को खाना खिलाने और 25 लाख रु घोषित राशि को सफलता पूर्व हाशिल करने में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्मृतिचिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया

ततपश्चात जिला अध्यक्ष ने अपने भाषण में देवांगन समाज को प्रतिनिधित्व देने हेतु निगम मण्डल में नियुक्ति की मांग मुख्यमंत्री जी से की गई थी जिसे मुख्यमंत्री जी ने पूरे देवांगन समाज का मान बढ़ाते हुए गिरीश देवांगन जी को निगम मण्डल में स्थान दिया इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया गया

कार्यक्रम के अंत मे पूरे जिला देवांगन समाज रायपुर की ओर से श्री गिरीश देवांगन जी को स्मृतिचिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया.

इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला अध्यक्ष ईस्वरलाल देवांगन जी ,उपाध्यक्ष देवलाल देवांगन जी ,सचिव आनंद देवांगन जी, कोषाध्यक्ष विनोद देवांगन जी ,महिला जिला अध्यक्ष रेणु देवांगन जी ,प्रदेश महिला अध्यक्ष किरण देवांगन जी ,प्रदेश युवा देवांगन कल्याण समाज अध्यक्ष खिलेस्वर देवांगन जी,युवा शक्ति अध्यक्ष चन्दू देवांगन जी ,पलारी अध्यक्ष संतोष देवांगन जी ,टिकरापारा अध्यक्ष भूपेन्द्र देवांगन जी,चन्द्रभान देवांगन जी ,चम्पालाल देवांगन जी ,राजेश देवांगन जी ,महानगर महिला सचिव ज्योति देवांगन जी ,किरण देवांगन जी दिनेश ,संजू , सुरेश , तुलेस्वर,शिव,इस्वर इत्यादि लगभग पूरे जिले से 70 देवांगन जन उपस्थित हुए थे!

मनोहर देवांगन
सह सचिव
जिला देवांगन समाज रायपुर छत्तीसगढ़