Uncategorized

वीरनारायण सिंह के नाम पर स्मारक व संग्रहालय निर्माण के लिए स्थल का चयन करेंगे.कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत

Spread the love

रायपुर। कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत आज पुरखौती मुक्तांगन का निरीक्षण करेंगे. इस दौरान वे वहां अमर शहीद वीरनारायण सिंह के नाम पर स्मारक व संग्रहालय निर्माण के लिए स्थल का चयन करेंगे.

गौरतलब है कि पुरखौती मुक्तांगन में अमर शहीद वीरनारायण सिंह के नाम पर स्मारक व संग्रहालय का निर्माण प्रस्तावित है. कैबिनेट मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इसके लिए भूमि आवंटन के लिये संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत को पत्र लिखा था. छत्तीसगढ़ी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार लगातार प्रयासरत है.