Uncategorized

BIG NEWS : कांकेर और बीजापुर में फूटा कोरोना बम… एक ही दिन में बस्तर से 85 नए मरीज… पढ़िए पूरी खबर.

Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws

जगदलपुर। छग में कोरोना का प्रसार दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है। जिन जिलों को सुरक्षित समझा जा रहा था, अब वहां पर भी कोरोना ने अपना जाल फैला लिया है। राजधानी के बाद बस्तर संभाग भी तेजी से कोरोना की चपेट मे आ रहा है। शनिवार को एक ही दिन में 85 नए मरीजों का मिलना इस बात का प्रमाण है।

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने जो आंकड़ा पूरे प्रदेश का जारी किया है, उसमें बस्तर संभाग से 85 मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसमें जगदलपुर से 11 नए पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। सर्वाधिक 45 मरीज कांकेर से निकले हैं, तो 18 बीजापुर से पाए गए हैं।

नजर आने वाले यह आंकड़े किसी भी मायने से मजाक नहीं है, बल्कि प्रदेश की गंभीर स्थिति का बखान करने वाले हैं, जिसके लिए अभी से पूरी तरह सचेत होने की आवश्यकता है।