Uncategorized

थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत रामनगर स्थित मकान दरवाजे का सिटकनी खोलकर वाहन चोरी करने वाला आरोपी देवा साहू उर्फ अजय साहू गिरफ्तार

Spread the love

Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws

थाना गुढ़ियारी के अपराध क्रमांक 121/20 धारा 457, 380 भादवि. के प्रकरण में प्रार्थी बाबू लाल साहू निवासी भवानी नगर रामनगर गुढ़ियारी ने दिनांक 21.07.2020 को अपने एक्टीवा क्रमांक सी जी/04/एम ए/8704 को अपने घर अंदर बरामदा में सुरक्षित खडी कर घर के मुख्य दरवाजा में सिटकनी लगाकर सो गया था। प्रार्थी दिनांक 22.07.2020 को सुबह उठकर देखा तो प्रार्थी की उक्त एक्टीवा नहीं थी तथा मुख्य दरवाजा का सिटकनी खुला था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर के दरवाजे का सिटकनी खोलकर अंदर प्रवेश कर एक्टीवा क्रमांक सी जी/04/एम ए/8704 को चोरी कर ले गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में चैकी रामनगर की टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में भवानी नगर गुढियारी निवासी देवा साहू उर्फ अजय साहू को पकड़कर घटना में संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा वाहन चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की एक्टीवा वाहन क्रमांक सी जी/04/एम ए/8704 कीमती 50,000/- रूपये जप्त किया गया है। आरोपी देवा साहू उर्फ अजय वर्ष 2019 में थाना पुरानी बस्ती से चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार – देवा साहू उर्फ अजय साहू पिता संतोष साहू उम्र 22 साल निवासी भवानी नगर रामनगर थाना गुढियारी रायपुर।