राजनांदगांव : वनधन केन्द्र भोजटोला में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में शासन की ओर से उठाए गए कारगर कदम
कलेक्टर ने किया वनधन केन्द्र का अवलोकन
महिलाओं को लघु वनोपज संग्रहण के साथ ही
अन्य आर्थिक गतिविधियों से जोडऩे के दिए निर्देश
राजनांदगांव 24 जुलाई 2020
वनधन विकास केन्द्र भोजटोला में 13 स्व सहायता समूह की 372 सदस्य जुड़ी हुई है। शासन की ओर से महिलाओं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कारगर कदम उठाएं गए है। और उन्हें मुख्य रूप से महुआ, चार, हर्रा, बहेरा, कुलथी के संग्रहण एवं प्रसंस्करण के कार्य में महिलाएं अपनी भागीदारी निभा रही है। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने मोहला विकासखंड के ग्राम भोजटोला में बनाए गए वनधन केन्द्र का अवलोकन किया। इस केन्द्र में लघु वनोपज संग्रहण के बाद उसकी प्रोसेसिंग एवं विक्रय का कार्य किया जाएगा। उन्होंने समूह की महिलाओं से बातचीत की और उन्हें लघु वनोपज संग्रहण के साथ ही अन्य आर्थिक गतिविधियों से जोडऩे के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने वन में महुआ, चार, शहद एवं अन्य वनोपज की जानकारी ली।
कलेक्टर श्री वर्मा ने कोदो-कुटकी स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। विशेषकर मधुमेह के मरीज कोदो-कुटकी का प्रयोग स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से करते है। उन्होंने किसानों को कोटो-कुटकी के साथ ही मडिय़ा (रागी), कुलथी दाल लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि दालों को साफ कर प्रोसेसिंग कर विक्रय किया जा सकता है, जिमीकांदा भी लगा सकते है। महिलाएं छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू कर सकती है और आय अर्जित कर सकती है। किन सामान की आवश्यक किन क्षेत्रों में है, यह सब देखकर आचार, पापड़ एवं अन्य खाद्यान्न बनाकर भी विक्रय कर सकती है। उन्होंने वहां उपस्थित अधिकारियों को महिलाओं को पैकेजिंग एवं अन्य कार्यों का प्रशिक्षण देने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि एक बार मन से संकोच दूर होने पर बेहतर कार्य कर सकेंगे। इसके लिए प्रशिक्षण बहुत जरूरी है। उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आर्थिक स्थिति मजबूत होने पर राशि की बचत करें और अपने लिए पक्का मकान बनवाएं। उन्होंने गांव के गौठान को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना से सुरक्षा के लिए ग्राम वासियों को सावधानी रखने को कहा। मास्क लगाने के साथ ही अन्य सुरक्षात्मक उपायों को अपनाने को कहा। इस अवसर पर एसडीएम श्री सीपी बघेल, जनपद सीईओ श्री जीएल चुरेन्द्र एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
