Uncategorized

अंतराष्ट्रीय मूलनिवासी दिवस 9 अगस्त 2020 गोंडवाना भवन नरहरपुर

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
सेवा जोहार, गोंडवाना समाज समन्वय समिति बस्तर के
ब्लॉक एवं क्षेत्रीय इकाई के मांझी मुखियों के उपस्थिति में नरहरपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया, शुरू में जिमिदारी माता ,दंतेश्वरी माता ,भूमियार एवं स्थापित पेन शक्तियों को सेवा अर्जी के बाद ब्लॉक स्तरीय फड़ापेन ठाना ढोडरापहर में सेवा अर्जी और आवासपारा में जंगो लिंगो गोंडी, हिंदी,अंग्रेजी भाषा ज्ञान गोटूल के शुभारंभ के बाद गोंडवाना भवन में स्थापित हजोरपेन को अर्जी विनती के पश्चात विश्व आदिवासी दिवस के उद्देश्य एवं महत्व विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित कार्यक्रम में तिरुमाल रामचन्द नेताम कोचवाही, डॉक्टर सिंह, नगर पंचायत के अध्यक्ष भूपेश नेताम, मोहन कुंजाम उपाध्यक्ष जिला इकाई विचार व्यक्त किये छबि नेताम क्षेत्रीय अध्यक्ष आभार व्यक्त किया ,वट्टी गुरुजी कार्यक्रम का संचालन किये कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष रोहिदास सोरी,सलाहकार शंकर सोरी और कर्मचारी संघ के सदस्यगण स्वल्पहार व्यवस्था में योगदान दिये ।
कार्यक्रम में प्रस्तुत विषयों पर शासन प्रशासन को ज्ञापन तैयार कर स्थानीय विधायक माननीय संसदीय सचिव को तथा केंद्रीय विषय माननीय सांसद श्रीमान मोहन मंडावी को प्रेषित की जाएगी तथा प्रकृति पर्यावरण, वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण,सामुदायिक वन अधिकार निस्तार एवं संसाधन , आधुनिक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,उन्नत एवं जैविक कृषि, व्यापार व्यवसाय,रोजगार स्वरोजगार के लिये ब्लॉक में जन जागरूकता लाने का संकल्प पारित किया गया ।
गोटूल संचालन के विस्तृत रुपरेखा,विषय वस्तु तैयार करने,प्रबन्धन एवं संचालन समिति गठित करने के लिये आगामी सम्मिलन 16 अगस्त रविवार को अपरान्ह 12 बजे गोंडवाना भवन नरहरपुर में होगी जिसमें क्षेत्रीय मुड़ा दार, ब्लॉक समिति के अध्यक्ष ,सचिव,कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सचिव,ब्लॉक के सेवा निवरित अधिकारी,गुरुजन आम त्रित होंगे।
सादर सेवा जोहार,
विनीत, सोनऊ राम नेताम
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गोंडवाना गोंड महासभा छतीसगढ़ जोन
9425243711,