डरा धमकाकर दैहिक शोषण करने वालो के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने पीड़िता ने लगाई गुहार

रायपुर। रिश्तेदारो के आड़ में युवती को घर से लेजाकर उसका चरित्र हनन करने के एक मामले में पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। पीड़िता (नाम अप्रकाशित) ग्राम चुरमुड़िया, कुरूद, जिला धमतरी की रहने वाली है। घटना 2 जून 2019 की है। आरोपी राजकुमार साहू, पीडिता की मुंहबोली बुआ के आड़ में उसे अपने घर बुलाकर उसके साथ जबर्दस्ती शारारिक सम्बन्ध बनाये। इतना ही नही इस घटना की जानकारी किसी को भी नही देने की बात कहकर जान से मारने की धमकी तक दिया। आरोपी राजकुमार एवम उसके साथी बब्बा,बिरजू साहू,दिनेश, बबलू व राजकुमार की बहन माला साहू ने भी पीड़िता को धमकाते हुए, उसे नशीला पदार्थ भी खिलाया, जिससे विदित मूर्च्छा अवस्था में पहुँच गई थी। पीड़िता के पिता सोनू एवम परिजनों के साथ घर घुसकर मारपीट किया तथा उसके भाई खिलेश्वर साहु के विरुद्ध जबरिया बलात्कार का झूठा रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाने दबाव बनाया। इन सब से परेशान पीड़िता द्वारा अपने व अपने परिवार की जानमाल की सुरक्षा की मांग करते हुए, आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करने गुहार लगाई है। पीड़िता ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि उसका भाई निर्दोष है एवम उसका परिवार आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने से दहशत में जीने विवश हैं। पीडिता ने आरोपियों पर कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग करते हुए अपने व अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।
