निगम जोन 10 ने कांदुल रोड़ में आरडीए कालोनी के पास 2 भिन्न स्थानों में निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर कारगर रोक लगायी
Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws
रायपुर- आज नगर निगम रायपुर के जोन 10 नगर निवेष विभाग के अमले ने जनषिकायत मिलते ही जोन 10 कमिष्नर श्री अरूण साहू के नेतृत्व एवं जोन कार्यपालन अभियंता श्री षिबू लाल पटेल, सहायक अभियंता श्री फत्ते लाल साहू, उपअभियंता श्री लोचन चैहान की उपस्थिति में जोन 10 के तहत आने वाले कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड क्रमांक 54 में आरडीए कालोनी के पास कांदुल रोड पर 2 विभिन्न स्थानों में पृथक – पृथक नागरिक द्वारा पृथक -पृथक लगभग 5 एकड एवं 2 एकड के क्षेत्र की निजी भूमि में की जा रही अवैध प्लाटिंग के कार्य की वस्तुस्थिति को प्रत्यक्ष देखा । इस दौरान जनषिकायते सही मिलने पर जोन 10 नगर निवेष अमले ने अवैध प्लाटिंग करने हेतु बनायी गयी अवैध मुरूम रोड को तत्काल थ्रीडी स्थल पर बुलवाकर कटवाया एवं वहां के लिए की गई आवागमन की व्यवस्था को तोडकर पूरी तरह बाधित किया । इसके साथ ही निगम अमले ने वहां अवैध प्लाटिंग करने बनायी गयी अवैध प्लींथ एवं प्लाट कटिंग क्षेत्र को थ्रीडी से कटवाकर तोड़ा। अभियान चलाकर जोन 10 नगर निवेष की टीम ने जोन कमिष्नर के नेतृत्व में कांदुल रोड के 2 भिन्न स्थानों पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर स्थल पर कारगर रोक लगायी।
जोन 10 कमिष्नर श्री साहू ने बताया कि नगर निगम जोन 10 नगर निवेष विभाग द्वारा रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर संबंधित दोनो स्थान की निजी भूमि के वास्तविक भूमि स्वामी की जानकारी शीघ्र निगम जोन 10 को उपलब्ध करवाने अनुरोध किया गया है। निजी भूमि के वास्तविक भूमि स्वामी की जानकारी मिलने पर अवैध प्लाटिंग के प्रकरण में निगम जोन 10 नगर निवेष विभाग के माध्यम से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ संबंधित पुलिस थाना में नियमानुसार कानूनी कार्यवाही करने नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी।

