छत्तीसगढ़ सरकाररायपुर

पुलिस परेड ग्राउंड में शामिल होने वाले वाहनों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

लाल कार पास के लिए ऑफिसर मेष व हरा पास के लिए सेंट पाल स्कूल ग्राउंड में होगी पार्किंग व्यवस्था

यातायात रायपुर दिनांक 14 अगस्त 2020 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कल दिनांक 15 अगस्त 2020 को माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे इस दौरान कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले अतिथियों अधिकारी कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों के वाहनों के सुगम आवागमन एवं पार्किंग हेतु यातायत पुलिस द्वारा निम्नानुसार व्यवस्था किया गया है:-
> लाल पास भारी वाहनों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था जिन अतिथियों के पास लाल कार पास है वे अपना वाहन पीडब्ल्यूडी चौक से छत्तीसगढ़ कॉलेज, कुंदन पैलेस, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी होकर एमटी वर्कशॉप गेट, वायरलेस सेट ऑफिस के सामने से वालीबाल ग्राउंड होते हुए ऑफिसर मेंस पार्किंग मे अपना वाहन पार्क करेंगे!

हरा पास भारी वाहनों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था जिन अतिथियों के पास हरा कार पास है वे महिला थाना चौक की ओर से पुलिस लाइन की ओर सेंट पॉल स्कूल में अपना वाहन पार्क कर पैदल परेड ग्राउंड में प्रवेश करेंगे!

बिना पास धारी वाहनों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था परेड में सम्मिलित होने वाले गणमान्य नागरिक जिनके पास किसी प्रकार का पास नहीं है वे अपना वाहन पुलिस लाइन धमतरी गेट की ओर परिक्रमा पथ पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल पुलिस परेड ग्राउंड में प्रवेश करेंगे!

पुलिस परेड ग्राउंड के चारों ओर किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग वर्जित है! कृपया वाहन चालक अपना वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क कर कार्यक्रम में सम्मिलित होवे! रोड पर नो पार्किंग में वाहन पार्क किए जाने की स्थिति में क्रेन द्वारा कार्यवाही की जाएगी !