Uncategorized

चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, वैष्णो देवी भवन के पट खुले, यात्रा आज से शुरू, रोजाना सिर्फ 2000 भक्त ही कर सकेंगे दर्शन

Spread the love

मुख्य ख़बरNATIONALNEWS

By Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws

Share

कटरा / कोरोना संकट के चलते बंद हुआ वैष्णो देवी का दरबार आज भक्तों के लिए खोल दिया गया है | लेकिन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही भक्तों को माता के दर्शन हो पाएंगे | दरअसल पूर्व निर्धारित रजिस्ट्रेशन के बाद ही भक्तों को यात्रा की अनुमति दी जाएगी | इस दौरान उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनना जरुरी होगा | जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आज 16 अगस्त से मां वैष्णो देवी की यात्रा को शुरू करने की अनुमति दी है | इसके साथ ही भक्तों का पहला जत्था कटरा से माँ के भवन के लिए रवाना हुआ है | देश में कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद मार्च में ही वैष्णो देवी की यात्रा बंद कर दी गई थी |

जानकारी के मुताबिक पहले सप्ताह मात्र 2,000 श्रद्धालु प्रतिदिन माँ के दर्शन कर सकेंगे | इसमें दो श्रेणियों के भक्त होंगे | जिनमें 1,900 भारतीय और 100 विदेशी यात्री हो सकते हैं | उनके मुताबिक देशी -विदेशी भक्तों के चलते उन्हें दो भागों में रखा गया है | श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि यात्रा में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कई नए नियम बनाए हैं | इसका मकसद लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाना है | उनके मुताबिक यात्रा के दौरान भक्तों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनना जरुरी होगा | उन्हें सभी प्रवेश द्वार पर थर्मल जांच से गुजरना होगा | यात्रियों को फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य किया गया है |

न्यूज़ टुडे से चर्चा करते हुए रमेश कुमार ने बताया कि 60 साल के अधिक उम्र के यात्रियों, बीमारियों से जूझ रहे व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं, 10 साल से कम उम्र के बच्चों को धार्मिक स्थलों के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि हालात सामान्य होने के बाद इस परामर्श की समीक्षा की जाएगी |

उनके मुताबिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरुरी किया गया है | इसके बाद ही भक्तों को यात्रा की अनुमति दी जाएगी | उन्होंने बताया कि लोगों को सुरक्षित रखने के लिए माता के भवन में एक बार में 600 से ज्यादा यात्री इकट्ठा नहीं हो सकेंगे | इसके अलावा श्रद्धालु मंदिर परिसर में किसी प्रकार का चढ़ावा नहीं चढ़ा सकेंगे. देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को छूना भी वर्जित होगा |

ये भी पढ़े : सिगरेट-बीड़ी पीने वालों से हो जाए सतर्क , स्मोकिंग ड्रॉपलेट से भी फ़ैल रहा कोरोना वायरस , कई देशों ने स्मोकर्स पर कसा शिकंजा लेकिन भारत में अभी भी खुलेआम दम मारो दम , ऐसे में कई स्वस्थ लोग आ सकते है संक्रमण की चपेट में , इन वजहों से बढ़ जाता है खतरा

30 सितंबर तक यह व्यवस्था लागू रहेगी | जम्मू-कश्मीर प्रशासन नए दिशानिर्देश लागू करवाने और अन्य फैसले लेने में 30 सितंबर के पूर्व इसकी समीक्षा भी करेगा | बताया जाता है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद प्रदेश के कुछ तीर्थस्थलों को खोलने का फैसला किया है |