Uncategorized

राजीव गांधी जयंती पर 19 लाख किसानों को मिलेगी न्याय योजना की दूसरी किश्त

Spread the love

No imageरायपुर। सीएम भूपेश बघेल पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आयोजित कार्यक्रम में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदेश के 19 लाख किसानों को दूसरी किश्त की राशि का आनलाइन अंतरण करेंगे। इसके साथ ही तेंदूपत्ता संग्राहकों को वर्ष 2018 के प्रोत्साहन पारिश्रमिक के रूप में 232 करोड़ की राशि उनके खातों में अंतरित करेंगे। वहीं गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेताओं को दूसरे पखवाड़े में बेचे गए गोबर की राशि का अंतरण भी करेंगे।
प्रदेश सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदेश के 19 लाख किसानों को 5750 करोड़ की अनुदान सहायता राशि दी जा रही है। जिसमें प्रथम किश्त के रूप में 1500 करोड़ की राशि राजीव गांधी के शहादत दिवस 21 मई को प्रदान की गई थी। इस योजना के तहत दूसरी किश्त 1500 करोड़ की राशि 20 अगस्त को प्रदान की जाएगी। प्रदेश में गोधन न्याय योजना के तहत 2 अगस्त से 15 अगस्त तक खरीदे गए गोबर की राशि भी विक्रेताओं को उनके खातों में अंतरित की जाएगी।इस अवसर पर प्रदेश के 114 विकासखण्डों के अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2018 सीजन में 728 समितियों के 11 लाख 46 हजार 626 तेंदूपत्ता संग्राहकों को 232 करोड़ 81 लाख रूपए की प्रोत्साहन पारिश्रमिक की राशि वितरित की जाएगी। मुख्यमंत्री यह राशि सीधा तेंदूपत्ता संग्राहकों के खाते में आरटीजीएस के जरिये अंतरित करेंगे