ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़ सरकारमनोरंजनरायपुर

रायपुर : नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने नांदिया बैला चलाकर मनाया पोरा-तीजा तिहार : प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

Spread the love

   रायपुर 18 अगस्त 2020 जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज अपने शासकीय निवास कार्यालय शंकर नगर में नांदिया बैला चलाकर हर्षोउल्सास के साथ पोरा-तीजा तिहार मनाया। मंत्री डॉ. डहरिया ने नांदिया बैला की पूजा-अर्चना कर निरंतर उन्नति और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सुहागिन महिलाओं का मुख्य व्रत हरितालिका तीज को माना जाता है। तीज का व्रत रखतर महिलाएं अपने पति की दिर्घायु होने की कामना करती है। राज्य सरकार ने महिलाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए तीजा पर्व पर अवकास भी प्रदान किया है। इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के महापौर श्री ऐजाज ढेबर, श्री सुन्दर जोगी सहित जोन अध्यक्ष और एमआईसी मेम्बर उपस्थित थे।