जगदलपुर : कलेक्टर ने लिया शहर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा : निमार्ण कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्तायुक्त ढ़ंग से पूरा कराने के दिए निर्देश
जगदलपुर 19 अगस्त 2020 जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
कलेक्टर श्री रजत बंसल ने शहरी विकास योजनातंर्गत जगदलपुर शहर में नगर पालिका निगम अंतर्गत कराए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आयुक्त नगर निगम श्री प्रेमकुमार पटेल एवं अधिकारियों को निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त ढ़ग से पूरा करने के निर्देष दिए हैं। श्री बंसल ने अधिकारियों के साथ हाता ग्राउण्ड में पहुंचकर मैदान के जीर्णोद्धार के कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य के तकनीकी पहलूओं के संबंध में जानकारी ली। श्री बंसल सेंट्रल लाईब्रेरी के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों का नियमित रूप से निरीक्षण एवं सतत् रूप से मॉनिटरिंग कर कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के निर्देष दिए हैं।
