डौंडीलोहारा में खुलेगा नया सरकारी अस्पताल।

आदित्य घरडे डौंडीलोहारा में खुलेगा नया सरकारी अस्पताल
प्रदेश के महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने डौंडी लोहारा में एक सरकारी अस्पताल भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित हुए. यह अस्पताल डौंडीलोहारा से 1 किलोमीटर दूर दल्लीराजहरा रोड पर स्थित है. कार्यक्रम में क्षेत्र के बहुतायत संख्या में लोग उपस्थित थे. वर्तमान में डौंडीलोहारा में 30 बिस्तरों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तो है. परंतु यह क्षेत्र की जनसंख्या के हिसाब से कम पड़ता है. अस्पताल खुलने के खबर से लोग खुश है, क्योंकि वर्तमान में उन्हें इलाज के लिए दूरस्थ क्षेत्र राजनांदगांव या रायपुर जाना पड़ता है. वहां उपस्थित लोगों ने मंत्री श्रीमती भेड़िया का आभार व्यक्त किया है. श्रीमती भेड़िया ने कहा कि अस्पताल का निर्माण जल्द से जल्द किया जाएगा ताकि इसका लाभ क्षेत्र की जनता को जल्द से जल्द मिले.

