कांकेर सड़क दुर्घटनाओं को आर्थिक सहयोग राशि स्वीकृत
कलेक्टर श्री के.एल. चौहान द्वारा सड़क दुर्घटना में मृतक एवं घायल के परिजनों को 35 हजार रूपये आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किए गए हैं। कांकेर तहसील के ग्राम कुलगांव निवासी अभीराम नेताम का सड़क दुघर्टना में मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती सुमति नेताम को 25 हजार रूपये और भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम कोरर निवासी मिथलेश कुमार सलाम का सड़क दुघर्टना में घायल होने पर 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किये हैं।
