दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन पर ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संरक्षा सेमिनार
रायपुर- 25 अगस्त ,2020 जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
आज दिनांक 25 अगस्त,2020 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें ट्रेनों के परिचालन को लेकर स्टेशन मास्टर, क्रु तथा कैरिज एवं वैगन का सुपरवाइजर से संबंधित जानकारी नामित पर्यवेक्षकों के द्वारा प्रदान की गई। इस संरक्षा संगोष्ठी में ब्रेक बाइंडिंग एवं हॉट एक्सल से बचाव के लिए बरती जानेवाली सावधानियां , डिरेलमेंट एवं वैगन में दरवाजा खुलने से बचाव तथा एल. एच. बी. कोच में स्मोक डिटेक्टर का उपयोग इत्यादि से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।
इस संरक्षा सेमिनार में श्री एस. के. सेनापति-वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (समन्वय) डॉ. डी. एन. बिस्वाल-वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी,रायपुर, श्री आर. के. देवांगन-सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी,रायपुर तथा संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर एवं कर्मचारियों को मिलाकर कुल 82 लोगो ने ऑनलाइन संरक्षा संगोष्ठी में भाग लिया।

