Uncategorized

नीट के लिए रायपुर में 33 परीक्षा केंद्र, रहेगी कड़ी सुरक्षा

Spread the love

नीट के लिए रायपुर में 33 परीक्षा केंद्र, रहेगी कड़ी सुरक्षा, FacebookTwitterWhatsAppEmail50 Views     10-09-2020


00 बताना होगा कि कोरोना पॉजिटिव नहीं हूं
रायपुर।
 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) 13 सितंबर को होगा। यह परीक्षा भारत की सबसे प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। इसके जरिए उम्मीदवार मेडिकल साइंस में अपना भविष्य बनाते हैं। अभ्यर्थियों को समय प्रबंधन के साथ रणनीति बनाकर परीक्षा देनी होगी। एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले के लिए छत्तीसगढ़ में करीब 700 सीटें हैं। नीट में 720 अंकों के कुल 180 सवाल होते हैं। निगेटिव मार्किंग होती है। हर सवाल चार अंक के होते हैं। प्रश्न पत्र तीन भागों में बंटा रहेगा। बायोलॉजी के 90, केमेस्ट्री के 45 और फिजिक्स के 45 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए शहर में 33 केंद्र बनाए गए हैं। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रायपुर में 12,500 परीक्षार्थी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार जिला प्रशासन राजधानी में परीक्षा देने आ रहे परीक्षार्थियों के आने-जाने के लिए वाहन की व्यवस्था करेगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से गाइड लाइन जारी की गई है कि परीक्षा केंद्रों में उम्मीदवारों को नीट 2020 एडमिट कार्ड ले जाना होगा और घोषणा पत्र देना होगा कि वह कोरोना पॉजिटिव नहीं है और न ही किसी कोरोना मरीज के संपर्क में आया है। यदि कोरोना के लक्षण होंगे तो उनके लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की जाएगी। फोटोग्राफ ले जाना होगा (जो एप्लिकेशन फॉर्म में अपलोड किया हो)। फोटो आइडी ले जानी होगी। उम्मीदवार अपने साथ हैंड सैनिटाइजर ले जा सकेंगे। परीक्षा हॉल में सिर्फ पारदर्शी पानी की बोतल ले लाने की अनुमति होगी। मास्क और हाथों में दस्ताने पहनना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होगा।