मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने खोले पत्ते, जारी की 15 उम्मीदवारों की सूची, देखिये किसे कहां से मिली टिकट

Spread the love

ADHYA PRADESH POLITICS

By jiwrakhan ishare cggrameennews Last updated Sep 11, 2020

Share

भोपाल / कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनावों के लिए 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक के हस्ताक्षर और पार्टी की अंतिरम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अनुमति के बाद सूची जारी की गई है। मध्य प्रदेश में विधानसभा की 27 सीटों पर उपचुनाव होने हैं | पिछले दिनों कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दावा किया था कि कांग्रेस सभी 27 सीटों पर जीत दर्ज करेगी | चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों तैयारियों में जुटे हैं |

21 अगस्त को चुनाव आयोग ने कोरोनावायरस के इस दौर में देश में चुनाव कराने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किये थे | इसमें कहा गया था कि उम्मीदवार को नामांकन पत्र, शपथ पत्र और नामांकन को लेकर सिक्योरिटी मनी ऑनलाइन ही जमा करानी होगी | हालांकि अभी चुनाव का कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है | चुनाव को लेकर भाजपा ने जोर-शोर से सदस्यता अभियान चलाना शुरू कर दिया है | वहीं वोटरों के कम निकलने की उम्मीद को लेकर भाजपा परेशान भी है |

ये हैं कांग्रेस के प्रत्याशी 

-मध्य प्रदेश की दिमनी विधानसभा सीट से रविंद्र सिंह तोमर
-अंबाह सीट से सत्य प्रकाश
-गोहद सीट से मेवाराम जाटव
-ग्वालियर से सुनील शर्मा
 -डबरा से सुरेश राजे
– करैरा सीट से प्रागी लाल जाटव
 भांडेर से फूल सिंह बरैया
 -बमोरी से कहैन्या लाल
 -अशोक नगर से आसा दोहरे
 -अनुपपूर से विश्वनाथ
 -सांची से मदन लाल चौधरी
 -आगर से विपिन वानखेड़े
 -हाटपिपलिया से राजवीर सिंह बघेल
-नेपानगर से राम किश्न
 -सांवेर से प्रेमचंद गुड्डू

मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटे हैं। राज्य में 27 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं। इन 27 सीटों में से भाजपा को नौ सीटें जीतनी है। यदि ऐसा हुआ तो वह 116 के बहुमत के आकंड़े को हासिल कर लेगी। फिलहाल भाजपा को 107 विधायकों का समर्थन हासिल है और कांग्रेस के पास 72 विधायक हैं। कांग्रेस ने जिन 15 सीटों पर अपने उम्‍मीदवारों का नाम घोषित किया है उनमें नौ सीटें एससी के लिए आरक्षित हैं।