राजनांदगांव :1 हफ्ते में दूसरी बार पकड़ाई अवैध शराब, पुलिस ने बिना वर्दी के ऐसे पकड़ा…
THE VOICES जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

राजनांदगांव/सोमनी | जिले मे लगातार अवैध शराब तस्करी की खबरें आ रही हैँ, हालही में 22 वर्षीय युवक को तस्करी के मामले में पकड़ा गया, आज फिर एक 23 वर्षीय युवक की तस्करी के मामले में गिरफ़्तारी हुये
दरअसल राजनांदगांव एसपी द्वारा एक विशेष टीम बनाकर शराब तस्करी के रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी मे सोमनी थाना को सूचना मिली कि एक युवक शराब की तस्कर करने में संलिप्त है, जिसके बाद सोमनी थाना प्रभारी शिवेन्द्र राजपूत ने एक विशेष टीम बनाई और सभी को सादे ड्रेस में अपनी ड्यूटी पर लगाया. तभी एक युवक मोटरसाइकिल में एक प्लास्टिक की बोरी भरकर 100 पौवा अंग्रेजी शराब ले जाते हुए पकड़ा गया। राजनांदगांव के अटल आवास कंचनबाग निवासी 23 वर्षीय युवक पवन बांसफोड़ पिता रामू बांसफोड़ 100 पौवा अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहा था, जिसे सोमनी थाना ने गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।
