रायपुरराष्ट्रीय

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा के नवें दिन स्वच्छ जागरूकता(इन हॉउस) थीम का आयोजन

Spread the love

रायपुर 24 – सितम्बर 2020, पीआर/ Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws

          भारतीय रेलवे द्वारा स्वच्छ-रेल स्वच्छ-भारत के तहत स्वच्छता-पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है । दिनांक 16 से 30 सितम्बर 2020 तक आयोजित इस स्वच्छता ही सेवा-पखवाडा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के सभी स्टेशनों तथा गाडियों में प्रत्येक दिवसों के थीम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ।

        स्वच्छता पखवाडा के नवें दिन स्वच्छ जागरूकता(इन हॉउस) थीम  पर आज रायपुर रेल मंडल मे सभी कार्यालयों, रेल आवास, स्टेशन परिसरों के  रनिंग रूम, डॉरमेट्री, रिटायरिंग रूम, यात्री प्रतीक्षालय, रेस्ट हाउस, सबोर्डिनेट रेस्ट हाउस, स्वास्थ्य यूनिट मे सैनिटाइजेशन हेतु जागरूक किया गया ।

      स्वास्थ्य यूनिटो मे  कोविड -19 महामारी  के प्रकोप को देखते हुए उसके बचाव हेतु  सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया । इसी कड़ी में आज रायपुर रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री लोकेश विश्नोई ने स्वच्छता वेबीनार ऑनलाइन के माध्यम से मुख्यालय के अधिकारियों से स्वच्छता विषयों पर चर्चा की जिसमें रायपुर रेल मंडल के साथ बिलासपुर मुख्यालय के अधिकारी भी शामिल हुए, विडियो कॉन्फ्रेसिंग माध्यम से  पीपीटी  मॉडल से लोगों को कोविड -19 महामारी  के प्रकोप को देखते हुए उसके बचाव, सैनिटाइजेशन का कार्य किस तरह किया जाये और अपने आप को  सुरक्षित रखा जाये । इसके साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया  कि  कोविड -19 महामारी  से जो कार्य चलाये जा रहे हैं, इससे बेहतर सैनिटाइजेशन कार्य हेतु अपने विचार या परामर्श हमें  भेजें ,जिससे और भी  बेहतर से बेहतर  कार्य किया जा सके  और स्वच्छ रेल - स्वच्छ भारत बनने में अपनी अहम् भूमिका अदा करें और रेलवे को अपना सहयोग प्रदान  करे ।