महिलाओं को स्वरोजगार कार्यक्रम से जोड़ रहा अदाणी फाउंडेशन

तिल्दा – रायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने की दृष्टि से अदाणी फाउंडेशन रायखेड़ा द्वारा लंबे समय से विभिन्न स्वरोजगार संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया का रहा है। इसी क्रम में पिछले दिनों ग्राम पंचायत रायखेड़ा में स्वरोजगार समूहों के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समूह की महिलाओं को आय अर्जन गतिविधियों के माध्यम से स्वरोजगार के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान मां गायत्री स्वसहायता समूह को पापड़ निर्माण, जय लक्ष्मी मां स्वसहायता समूह को किराया बर्तन भण्डार और अन्नपूर्णा स्वसहायता समूह को दोना पत्तल निर्माण हेतु वित्तीय सहायता भी प्रदान की गई। इसके आलावा ग्राम पंचायत चिचोली के जय मां लक्ष्मी एवं सहायता समूह को चप्पल निर्माण के लिए कच्चा माल भी उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि श्री संतोश कुर्रे ने कहा कि, अदाणी फाउंडेशन के अथक प्रयासों से आय अर्जन गतिविधि के क्षेत्र में मौजूद समूहों के लिए आगे बढ़ने के सैकड़ों रास्ते खुलें हैं, जिससे महिलाएं अपने घरों में रहकर न सिर्फ आय अर्जन करने में सक्षम हो रही हैं बल्कि अपने परिवार की आर्थिक आमदनी में भी सहयोग कर रही हैं। स्वाभाविक तौर पर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकारी समूहों को नई दिशा मिलेगी और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इस संबंध में अदाणी फाउंडेशन के सी.एस.आर.प्रमुख श्री अतुल कुमार गुप्ता ने समूहों को आगे बढ़ाने हेतु हमेशा तत्पर रहने व समूहों के साथ तालमेल बिठाकर काम करने की बात कही।
इस कार्यक्रम में श्री सूर्यकांत कश्यप (सहायक प्रबंधक), श्री किशोर राउंत (वरिष्ठ प्रबंधक), श्री विवेक पाठक (ए.जी.एम. एच.आर.विभाग), समूह की महिलाएं एवं फाउंडेशन के प्रोजेक्ट व सीनियर प्रोजेक्ट आफिसर भी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि अदाणी फाउंडेशन द्वारा रायपुर एनर्जन लिमिटेड के एक सीएसआर विंग के रूप में समय समय पर अपनी सीएसआर गतिविधियों के जरिए शिक्षा, स्वास्थ व आजीविका की दिशा में नए नए कार्यक्रम संचालित किये जाते हैं।
अदाणी फाउंडेशन द्वारा विभिन्न क्षत्रों में चलाई जा रही अनेकों गतिविधियों से एक सशक्त और आत्मनिर्भर समाज की नींव को मजबूती प्रदान की है। ऐसे समय में जब वैश्विक महामारी कोविड 19 के कारण लाखों-करोड़ों गरीब-मध्यमवर्गीय परिवार अपनी आजीविका से हाथ धो बैठे हैं, अदाणी फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं से सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं को लाभ पहुंच रहा है।
