दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल 16 से 30 सितंबर तक आयोजित स्वछता पखवाड़ा की समीक्षा
रायपुर – 30 सितम्बर 2020/ जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
भारतीय रेलवे में स्वच्छ-रेल, स्वच्छ-भारत के तहत स्वच्छता-पखवाडा का आयोजन किया गया । इसके तहत् दिनांक 16 से 30 सितम्बर 2020 तक आयोजित इस स्वच्छता-पखवाडा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में प्रत्येक दिवसों के थीम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर,बिलासपुर, नागपुर मंडलों के स्टेशनों में स्वच्छता पखवाड़े के दौरान क्षेत्रों मे किये गए कार्यो की समीक्षा में
18 सफलतापूर्वक प्रभात फेरिया आयोजित संपन्न की गई ।
2440 अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता शपथ ली ।
275 स्टेशनों जिसमें निरीक्षण किया गया ।
120 अधिकारियों, कर्मचारियों जो कार्यक्रम में भाग लिए ।
65 कॉलोनियो में श्रमदान हेतु बड – चढ़ कर शामिल हुए ।
23 प्लेटफार्म जिन पर गन्दगी (litter) पाया गया ।
17 स्पेशल रेलगाड़ियों में निरीक्षण किया गया ।
145 यात्रियों जिनको सफाई हेतु हिदायत दी गई ।
35 फुड स्टॉल जिनका निरीक्षण किया गया ।
57 स्टेशनों के टॉयलेट को साफ किया गया ।
स्वच्छता पोस्टर,फ्लेक्स और बैनरों के माध्यमो से कालोनियों में सफाई के प्रति जागरूकता लाने हेतु मुहिम चलाई गई ।
रेल कालोनियों में पर्यावरण को बचाने हेतु साईकिल रैली निकाली गई ।
अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के बीच ऑनलाइन स्वच्छता ,प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और कोविड -19 पर सैनिटाईजेशन लेखन प्रतियोगिता आयोजन रहा ।
ऑनलाइन स्वच्छता सेमिनार मुख्यालय एवं तीनो मंडलों में संपन्न की गई ।
पुरे स्वच्छता पखवाड़े के दौरान दिनांक 16 सितम्बर स्वच्छता जागरूकता, 17 सितंबर स्वच्छ स्टेशन परिसर, 18 सितंबर स्वच्छ कार्य परिसर, 19 एवं 20 सितम्बर स्वच्छ सेवा परिसर, 21 सितम्बर स्वच्छ रेलगाडी , 22 सितम्बर को स्वच्छ पटरी, 23 एवं 24 सितम्बर स्वच्छ आवास परिसर जागरूकता(घरों, कॉलोनियों), 25 सितम्बर को स्वच्छ आहार से , 26 सितम्बर स्वच्छ प्रसाधन, 27 सितम्बर स्वच्छ स्टेशन परिसर , 28 सितम्बर स्वच्छ नीर, 29 सितम्बर स्वच्छ प्रतियोगिता थीम पर कार्य किया गया ।
अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों की टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से स्वच्छता पखवाडा का शुभारंभ प्रभातफेरी एवं शपथ-ग्रहण के साथ की गई थी । योजनाबद्ध तरीके से रेलवे परिसरों एवं गाडियों में बेहतर स्वच्छता बनाये रखने की दिशा में कार्य किया गया । साथ ही मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों, गाडियों, रेलवे कालोनियों, कार्यालयों, रिटायरिंग रूम, डारमेटरी, यात्री प्रतिक्षालयों, रनिंग रूम, रेलवे अस्पताल में अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा श्रमदान कर सफाई का कार्य किया गया तथा यात्रियों को स्वच्छता जागरूकता का संदेश दिया गया । कचरे को कूडेदान में डालने तथा गंदगी नही फैलाने हेतु यात्रियों से आग्रह किया गया । सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की भी सलाह दी गई तथा कपडे के थैले उपयोग करने को कहा गया । साथ ही साथ रेलवे परिसरो तथा गाडियों में यात्रियों से कोविड -19 महामारी पर संवाद स्थापित कर स्वच्छता, सैनिटाईजेशन पर उनकी प्रतिक्रियाएं ली गईं ।

