Uncategorized

12 वाहन चालकों का चालान मान. न्यायालय पेश किया गया ₹1,48,000 का अर्थदंड

Spread the love



दूसरे दिन भी हाईवे में तेज रफ्तार चलने वाले 70 वाहनों पर की गई कार्यवाही

यातायात पुलिस रायपुर द्वारा यातायात नियम तोड़ने वाले 470 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर ₹1,80,000 शमन शुल्क किया गया परिशमन
पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आरिफ एच शेख के निर्देशानुसार यातायात पुलिस रायपुर द्वारा लगातार आदर्श चौक चौराहों पर यातायात नियमों के पालन कराने हेतु बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों पर, रॉन्ग साइड वाहन चलाने वाले, स्टापलाइन के पालन नहीं करने वाले, बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने वाले, आदि यातायात नियमों के उल्लंघन करता वाहन चालकों पर कार्यवाही के साथ-साथ आज दूसरे दिन भी नेशनल हाईवे 53 में रायपुरा चौक, एवं नेशनल हाईवे 30 धमतरी रोड में राज्य उत्सव टर्निंग निमोरा के पास *तेज रफ्तार चलने वाले कार ,ट्रक एवं बस, कुल 70 वाहन चालकों पर चलानी कार्यवाही कर ₹70,000 शमन शुल्क परिशमन किया एवं ऐसे वाहन चालक जो शराब के नशे में वाहन चलाते हुए स्वयं के लिए एवं दूसरों के लिए सड़क दुर्घटना का कारण बनते हैं ऐसे 12 शराबी वाहन चालकों का चालान माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां माननीय न्यायालय द्वारा प्रत्येक वाहन चालक को केंद्रीय मोटर व्हीकल एक्ट के नए अधिनियम के तहत ₹10,000 या उससे अधिक की राशि के अर्थदंड से दंडित करते हुए ₹1,48,000 का अर्थदंड वसूल किया।
आगामी दिनों में यातायात पुलिस रायपुर द्वारा लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन करने ऐसे वाले वाहन चालक विशेषकर बिना हेलमेट चलने वाले ,शराब सेवन के नशे में चलने वाले, एवं तेज रफ्तार चलने वाले वाहन चालकजो स्वयं के लिए भी एवं दूसरों के लिए भी सड़क दुर्घटना का कारण बनते हैं उन पर सख्त कार्यवाही करते हुए उनका चालान माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।
*अपील:-* यातायात पुलिस रायपुर सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि तेज रफ्तार , शराब पीकर वाहन न चलाएं एवं यातायात नियमों का पालन करें।
नियंत्रित गति, सुरक्षित जीवन!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *