संविलियन ब्रेकिंग : नगरीय निकाय के शिक्षाकर्मियों के लिए संविलियन का दिशा निर्देश जारी…. नगरीय निकाय प्रशासन ने निगम कमिश्नर व सीएमओ को जारी किया पत्र… पढ़िये निर्देश
EXCLUSIVEB by Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws On Oct 5, 2020

रायपुर 5 अक्टूबर 2020। छत्तीसगढ़ में अगले महीने प्रदेश के 16 हजार से ज्यादा शिक्षाकर्मियों का संविलियन हो जायेगा। शिक्षा विभाग ने इसके लिए तैयारी पुख्ता कर ली है। शनिवार को ही डीपीआई जितेंद्र शुक्ला ने सभी DEO को संविलियन के मद्देनजर तैयारी शुरू करने को कहा था, वहीं नगरीय निकाय में कार्यरत शिक्षाकर्मियों के लिए भी नगरीय प्रशासन विभाग की तरफ से सभी निगम कमिश्नर और सीएमओ को संविलियन बाबत तैयारी करने के निर्देश दिये हैं।

निर्देश में कहा गया है कि नगरीय निकाय द्वारा संचालित शालाओं में कार्यरत शिक्षक संवर्ग नगरीय निकाय का संविलियन के संबंध में जारी निर्देश का पालन सुनिश्चित करें। इससे पहले 23 जुलाई को निकाय प्रशासन की तरफ से संविलियन की प्रक्रिया को पूर्ण करने को कहा गया था।
