Uncategorized

कलेक्टर अचानक क्यों बोलने लगे गोड़ी भाषा

Spread the love

   

ShareTweet

बस्तर जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज की खास रिपोर्ट

दंतेवाड़ा। वैसे तो कलेक्टर साहब हमेशा हिंदी या इंग्लिश में बात करते हैं। अचानक पता नहीं क्या हुआ कि कलेक्टर दीपक सोनी गोंडी भाषा में शुरू हो गए । यह देखकर दंतेवाड़ा के पत्रकार सन्न रह गए । अचानक कलेक्टर दीपक सोनी का गोंडी भाषा में बात करना उनकी समझ में नहीं आया। कि फर्राटे से हिंदी और इंग्लिश बोलने वाले कलेक्टर दीपक सोनी आखिर क्यों गोंडी भाषा में बोलने लग गए ? बाद में पता चला कि 5 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक कलेक्टर के मार्गदर्शन में कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान चलाया जाएगा। इसमें कलेक्टर ने आम नागरिकों से सहयोग करने की अपील की। अब उस इलाके के लोग बोली भाषा में ही बात करते हैं इसलिए कलेक्टर ने यह सोचकर बोली भाषा बोलना शुरू किया। यह संदेश सीधे आम जनता तक पहुंचे और वह इस अभियान के भागीदार बने